*मोबाइल नहीं मिलने पर बेटे का तांडव, हंसिए से माता-पिता घायल*
भिलाई:(सियासत दर्पण न्यूज़) जामुल थाना क्षेत्र में मोबाइल को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आए बेटे ने अपने ही माता-पिता पर हंसिए से हमला कर दिया। घटना में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पिता को भी चोटें आई हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।…
