Home / छत्तीसगढ़ / *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

*कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोरबा :(सियासत दर्पण न्यूज़) विद्युत उत्पादन कंपनी के संयंत्र में कार्यरत 180 तकनीकी कर्मचारी 31 मई तक पदोन्नत दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी द्वारा 500 तकनीकी पदो पर दिसंबर 2026 के पहले भर्ती करने का निर्णय लिया गया।

उक्त आश्वासन विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन- एक के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान प्रबंध निदेशक एसके कटियार ने दिया। विद्युत कंपनी मुख्यालय में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन-एक के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला, महासचिव आरसी चेट्टी की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए संगठन का पक्ष रखा।

फेडरेशन के प्रांतीय प्रचार सचिव पवन दास ने बताया कि पर द्वि-पक्षीय वार्ता में कई निर्णय लिए गए। इस अवसर पर एमडी कटियार ने राज्य में स्थापित हो रहे सुपर क्रिटिकल- पंप स्टोरेज एवं बैटरी स्टोरेज आदि परियोजनाओं के संबंध में उत्पादन-लागत एवं प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। प्रतिनिधियों ने कहा कि कर्मचारियों की लगातार घटती संख्या के कारण कंपनी के स्वीकृत 2339 तकनीकी पदो के विरूद्ध मात्र 618 कर्मचारी तीनों संयंत्र में कार्यरत है।

वर्तमान में तृतीय श्रेणी के 75 प्रतिशत एवं चतुर्थ श्रेणी के 92 प्रतिशत पद रिक्त होने के साथ ही वरिष्ठ कर्मचारी पदोन्नति से वंचित है। ज्ञापन के प्रमुख बिंदु पर समय सीमा के अंदर निर्णय लेने के लिए आश्वस्त किया गया। इसके तहत वरिष्ठ कार्यालयीन कर्मचारियों की वरिष्ठता पर निर्णय, सुरक्षा एवं अग्निशमन के कर्मचारियों को रिक्त पदों पर पदोन्नति एवं वर्दी सुविधा हेतु निर्देश, नए आवास आबंटन नीति का समुचित अनुपालन होगा।

साथ ही कंपनी के आवास गृहों का रख-रखाव, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए निरीक्षण एवं सुधार के निर्देश दिए गए। इस बैठक में प्रबंधन की ओर मुख्य अभियंता मानव संसाधन मनीष गुप्ता, उप-महाप्रबंधक-दो मानव संसाधन मनोज अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता मानव संसाधन देवांश सराफ तथा फेडरेशन की ओर से प्रांतीय संगठन सचिव सरोज राठौर, प्रांतीय प्रचार सचिव पवन दास, प्रांतीय जोनल सचिव घनश्याम साहू, प्रांतीय क्षेत्रीय सचिव रजनीकांत कुर्रे, महामंत्री कार्यालय सचिव बलजीत सिंह कंवर, मुख्यालय प्रभारी मनीष वर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।

इन बिंदुओं पर बनी सहमति

  • पदो की पुर्नसंरचना के लिए यूनियन प्रतिनिधियों की शामिल कर शीघ्र समिति का गठन करने।
  • पुर्नवास नीति के तहत लगभग 150 भू-विस्थापितों को 15 दिन के भीतर रोजगार
  • शिक्षा सत्र 2027-28 से कंपनी के विद्यालय भवन में इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन
  • नए श्रम कानून के परिपालन में ओवहरटाइम सुविधा की बहाली एवं उत्पादकता आधार पर प्रदत्त इंसेटिव योजना शीघ्र लागू होगी।
  • जर्जर और पुराने आवास गृहों का जीर्णोद्वार व नवीनीकरण शीघ्र ।
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page