*पूर्व विस अध्यक्ष से मोबाइल छीनने वाला आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार*

“आम नागरिक हो या हाई प्रोफाइल व्यक्ति, हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हमारी प्राथमिकता” : डॉ संजीव शुक्ला
सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपी तक पहुंची पुलिस
छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
क्राइम ब्रांच और थानों की संयुक्त टीमों ने की त्वरित कार्रवाई
रैपिडो चलाने वाला आरोपी राजीव नगर से हिरासत में लिया गया
रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) Raipur पुलिस कमिश्नरेट ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Dharamlal Kaushik से मोबाइल छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को घटना के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटर सायकल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार सोमवार 18 मई 2026 की सुबह धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के लिए अपने शासकीय निवास से निकले थे। सुबह लगभग 7:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे एक अज्ञात मोटर सायकल सवार युवक ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच एवं विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों को तत्काल आरोपी की पतासाजी में लगाया गया। जांच के दौरान घटना स्थल और संभावित रूट के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस को सक्रिय करते हुए आरोपी की लगातार तलाश की जाती रही।
  • Related Posts

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) कथित डीएमएफ (जिला खनिज फाउंडेशन) घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में पूर्व छत्तीसगढ़ IAS अधिकारी अनिल टूटेजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत…

    *छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी मजबूती : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी*

    ’अब सभी 33 जिलों में लागू होगी कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अत्याधुनिक डायल 112 आपात सेवा’ ’400 नए आपातकालीन वाहन, 33 विशेष निगरानी वाहन और 60 राजमार्ग गश्ती वाहन किए गए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर घर में घुसे बदमाश, DSP के भाई को मारा चाकू*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *पूर्व IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *कोरबा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    *पूर्व विस अध्यक्ष से मोबाइल छीनने वाला आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार*

    *पूर्व विस अध्यक्ष से मोबाइल छीनने वाला आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार*

    *गतोरी के वृंदावन ग्रीन फार्म में पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार*

    *गतोरी के वृंदावन ग्रीन फार्म में पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार*

    *छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी मजबूती : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी मजबूती : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी*

    You cannot copy content of this page