Home / छत्तीसगढ़ / *पोलिंग बूथ पर भूपेश बघेल के सामने भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता*

*पोलिंग बूथ पर भूपेश बघेल के सामने भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजनांदगांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों पर जारी मतदान के बीच राजनांदगांव से बड़ी खबर आ रही है। यहां ग्राम टेडेसरा मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्‍का-मुक्‍की की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने पर भी धक्का-मुक्की हुई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांव के सरपंच पति व कांग्रेस नेता देवलाल साहू के बेटे सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को छाते से मारने की शिकायत की है। विवाद बढ़ता देख पुलिस और फोर्स के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचकर बीजेपी कार्यकर्ताओं से घटना की जानकारी लेने के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस प्रत्‍याशी भूपेश बघेल और उनके कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा, भूपेश बघेल के साथ भिलाई से आए कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के साथ मारपीट और धक्‍का-मुक्‍की की।  बतादें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए छत्‍तीसगढ़ में राजनांदगांव सहित तीन लोकसभा सीटों पर कुल पांच जिलों में मतदान जारी है। यहांं भाजपा के संतोष पांडेय और कांग्रेस के भूपेश बघेल के बीच ही मुख्य मुकाबला है। हालांकि राजनांदगांव लोकसभा सीट पर कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। कुल 18.68 लाख मतदाताओं में 9.38 लाख महिला वोटर्स हैं, जबकि युवा मतदाताओं की संख्या 5.06 लाख है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 76.04 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page