*कवर्धा,मातृत्व शक्ति के सम्मान में प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में बनाया जाएगा महतारी सदन : उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

अन्नपूर्णा और शक्ति स्वरूपा की अवतार है मां शाकम्भरी माता-उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ने अमलीडीह, मजगांव, समनापुर, नेवारी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 33 लाख रूपए और मजगांव, समनापुर आहता निर्माण के लिए 05 लाख रुपए देने की घोषणा की

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा माँ शाकम्भरी जयंती में शामिल हुए

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज गुरुवार को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान विभिन्न ग्रामों में आयोजित माँ शाकंभरी जयंती आयोजन में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोडला विकासखंड के ग्राम मोतिमपुर, बरपेलाटोला, अमलीडीह, मजगांव, समनापुर और नेवारी में आयोजित शाकंभरी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां शाकम्भरी देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने समाज के नागरिकों को मां शाकम्भरी देवी जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मातृत्व शक्ति, माता-बहनों की सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में एक महतारी सदन बनाने का निर्णय लिया है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समाज के उत्थान के लिए ग्राम अमलीडीह में मरार समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, ग्राम मजगांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, आहाता निर्माण के लिए 2 लाख रुपए, ग्राम समनापुर में भवन निर्माण के लिए 05 लाख रूपए, आहता निर्माण के लिए 03 लाख रूपए, ग्राम नेवारी में भवन निर्माण के लिए 08 लाख रूपए देने की घोषणा की। ग्रामवासियों ने नए आंगनबाड़ी भवन की मांग की। उप मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी भवन के लिए आश्वस्त किया। ग्राम नेवारी में समाज की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने चौक निर्माण के लिए जगह चिन्हांकित करने कहा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इसके अलावा क्षेत्र और ग्राम विकास के लिए जो भी मांग और समस्याओं को संज्ञान में लाया जाएगा, उन्हें भी प्राथमिकता से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री ईश्वरी साहू, पोखराज सिंह परिहार, श्री रामप्रसाद बघेल, श्री मनीराम साहू, श्री मयंक गुप्ता सहित पंच, सरपंच, समाजिक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पटेल (मरार) समाज द्वारा आयोजित मां शाकंभरी जयंती के आयोजन के लिए समाज के सभी प्रमुखों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी, मां अन्नपूर्णा और शक्ति स्वरूपा दुर्गा का भी अवतार है। पूरे प्रदेश में मां शाकंभरी जयंती को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है और वन देवी के रूप में भी पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने पटेल समाज की तारिफ करते हुए कहा कि पटेल समाज एक संगठित और सशक्त समाज है। उन्होंने कहा कि समाज ने पूरे प्रदेश में एक सशक्त और संगठित समाज की अवधारणा को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज का मूल व्यवसाय खेती किसानी, सब्जी-भाजी के उत्पादन कर अपने अजीवका का साधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बड़ा सौभाग्य का दिन है कि पटेल समाज के द्वारा आयोजित मां शाकंभरी की जयंती मनाई जा रही है और पटेल समाज एक ऐसा समाज जो सिर्फ कृषि के क्षेत्र में नही, बल्की हर क्षेत्र में आगे होनी चाहिए।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारन्टी को पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत दी है। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी किया जा रहा है। राशनकार्डधारी परिवारों को अगले 5 साल तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इससे 67 लाख 92 हजार 153 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया गया है। 02 वर्ष के धान के बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए 13 लाख किसानों के खाते में हस्तांरित किया है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    *नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा*

    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    You cannot copy content of this page