*सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर बोला हमला*

सागर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सागर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. लता वानखेड़े के पक्ष में चुनाव प्रचार करने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार को जिले के बीना कस्बे में आयोजित चुनावी सभा में पहुंचे। कार्यक्रम के मंच पर सीएम डा. यादव के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद हैं। सीएम डा. यादव ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य देवता और जनता में होड़ लगी है। तापमान के साथ भीड़ भी बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा और बोले कि कल एमपी की धरती पर पप्पू आए। वह झूठ की मशीन हैं। जब भी बोले झूठ ही बोले। सबके बीच किताब दिखाई, बोले संविधान की किताब है। आरोप लगाए भाजपा संविधान बदल देगी। दोस्तो वो किताब और कोई है। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि केवल मोदी को दिखाते हैं, भाई तुम भी तो बनो दिखने लायक। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि सबसे पहले संविधान को बदलने का काम कांग्रेस ने किया। नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी सहित अन्य ने संविधान संशोधित किया। इंदिरा गांधी ने 29 बार संशोधन किया। चुनाव जीतने के जरूरी है जनता आपको पसंद करे। जबसे आजादी मिली, धारा 370 लगाकर नासूर बनाया। 40 हजार निर्दोष लोग मारे गए। मोदी ने 370 खत्म की। देश के अंदर आतंकवाद खत्म किया। सीएम डा. यादव बोले कि मोदी है तो मुमकिन है। सेना ने पराक्रम किया और कांग्रेस ने सबूत मांगा। दस साल से देश मे एक भी आतंकवाद की घटना नहीं हुई। कोरोनाकाल में लोगों को कोविड से बचाव के मुफ्त टीके लगाए। सीएम ने कहा कि पहला वोट देश की सुरक्षा के लिए, दूसरा वोट कोविड से जन बचाने के लिए। भगवान का अपमान, हिंदू समाज के अपमान की कीमत विपक्षी दलों को चुकानी पड़ेगी। अभी भगवान राम मुस्कराए हैं, आगे भगवान कृष्ण मुस्कराएंगे। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी डा. लता वानखेड़े ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तकदीर और तस्वीर को बदलने का काम किया है। देश की स्किल को बढ़ाया है, परिवारवाद, जातिवाद की राजनीति को खत्म किया है। नारी शक्ति को सम्मान देने वाला भारत बनाया है। ये स्वर्णिम भारत है। एमपी में विकास की गाथा को गति देने का काम सीएम मोहन यादव ने किया है। उन्होंने बीना रिफाइनरी, बीना नदी सिंचाई परियोजना का जिक्र किया। कहा कि हिनौता सिंचाई परियोजना से लाभ मिलेगा। उन्होंने बीना में रिंग रोड, खिमलासासा को तहसील, खिमलास और मंडी बामोरा को नगर परिषद, भानगढ़ और मंडी बामोरा में कॉलेज की मांग सीएम के समक्ष रखी।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page