*प्रियंका गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा*

कोरबा। (सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा कोरबा के चिरमिरी क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा आज आपके जो मुख्यमंत्री थे बघेल जी बघेल जी इन पर इतना हमला क्यों हुआ मैंने आपसे बताया क्योंकि आपका स्वाभिमान की बात की इनको अच्छा नहीं लगा कि कहीं पर एक प्रदेश में एक मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जो खड़े हो जाते हैं अपने प्रदेश के लिए जो लड़ लेते हैं। अपनी जनता के लिए किए तो इनको दबाने की कोशिश की गई। इसी तरह से जो जो इनके खिलाफ लड़ रहा है। उनके खिलाफ केस भ्रष्टाचार के के केस लगे। आप इस देश के इतिहास में पहली बार ऐसा देखा होगा कि दो-दो मुख्यमंत्री चुनाव के समय जेल में डाल दिए गए। उनमें से एक आदिवासी मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन जी और देखिए क्या है आपका समाज उनको जेल में डाल उनकी बीवी खड़ी हो गई शान से भाषण देती है। शान से प्रचार कर रही है। कह रही है, मेरे पति अगर जेल में है कोई बात नहीं मैं लडूंगी और कितने सुंदर भाषण देती है। बहुत सक्षम महिला है। और हम चाहते हैं कि आप सब उनकी तरह सक्षम बने। प्रियंका ने कहा भाजपा के पास वॉशिंग मशीन प्रियंका ने कहा विपक्ष पर हमला हो रहा है एक तरफ विपक्ष को कहा जा रहा है भ्रष्ट है, भ्रष्ट है, भ्रष्ट है मोदी जी तो शायद इकलौते नेता होंगे जो देश में मंच पर खड़े होकर कहते हैं कि मैं ही एक ईमानदार हूं जो सारी दुनिया से लड़ रहा है। चिरमिरी में ट्रेन सेवा हम शुरू करना चाहते हैं। अगली बार मैं यहां हूं तो आपके पास में किसी दूसरे माध्यम से भी पहुंच पाऊं और यह जो सब दूर — दराज इलाके हैं किसी को मिलने जाना हो रिश्तेदारों को कहीं और रह रहे हैं आप जा पाए। सुविधानुसार आपकी जमीन का बाजार मूल्य से चार गुना अधिक मुआवजा हम आपको देना चाहते हैं जब आपकी जमीन ने ली जाती है। उन्‍होंने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्‍तीसगढ़‍िया स्‍वाभिमान की बात की इसलिये उन पर सबसे ज्‍यादा हमला किया गया। उन्‍होंने चिरम‍िरी में कोयला खदान का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को रोजगार मिले इसलिये इंदिराजी ने खदानों का राष्‍ट्रीयकरण करवाया। प्रियंका ने अपने संबोधन में कांग्रेस के संकल्‍प पत्र की बातें गिनाई और कहा कि आज कई खदानें बंद हो गई हैं अथवा उनका निजीकरण कर दिया गया है। सभा को भूपेश बघेल ने भी संबोधि‍त किया। लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू हो गया है। प्रियंका गांधी इससे पहले राजनांदगांव और कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित कर चुकी हैं। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सभा की तैयारियां की गई। इसके अनुसार प्रियंका सुबह 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंची। वहां से रवाना होकर चिरमिरी में आयोजित सभा में शामिल हुई। वे इसके बाद कोरबा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी और बिलासपुर से मध्य प्रदेश दौरे के लिए रवाना हो जाएंगी।

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page