*आरक्षण में सेंध लगाना चाहती है सपा कांग्रेस : योगी*

मैनपुरी । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़े वर्ग के आरक्षण में सेंध लगा कर उनका हिस्सा अल्पसंख्यक समुदाय को देना चाहती हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी नगर में रोड शो किया। रोड शो के समापन पर जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश मे जो हवा चल रही है ,उसी हवा के साथ मैनपुरी को भी चलना है। मैनपुरी लोकसभा सीट भी इस बार परिवर्तन की साक्षी बने और भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को जनता विजयी बनाये। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि यह पार्टियां संविधान प्रदत अनुसूचित जाति,जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में सेंध लगाकर उनका हिस्सा अल्पसंख्यक समुदाय को देना चाहती हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके इस मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा बाबू कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे ,उन्होंने अपना पूरा जीवन राममंदिर के लिए समर्पित कर दिया। बाबू कल्याण सिंह जी का जब निधन हुआ तब समाजवादी पार्टी ने संवेदना का एक भी शब्द व्यक्त नहीं किया। समाजवादी पार्टी हमेशा लोकनायकों को अपमानित करने का काम करती है। कल्याण सिंह को शोक संवेदना व्यक्त करने में उनके गांव गया था। प्रधानमंत्री ने भी शोक संवेदना व्यक्त की थी। समाजवादी पार्टी ने लोकनायक कल्याण सिंह का अपमान किया था। उन्होंने जनता से अपील की कि मैनपुरी लोकसभा सीट से जयवीर सिंह को भारी बहुमत से जिता देना। रोड शो की समाप्ति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री के रोड शो का असर भाजपाईयों में दिखने लगा है। जयवीर सिंह की जीत के लिए भाजपा के लोग जोश से भरे दिखे।आज के रोडशो का आकर्षण सजे-धजे बुलडोजर रहे जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहे।

  • Related Posts

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    रीवा। रीवा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उस समय भारी…

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,, सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,, सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    *रायपुर,,चैत्री चंद की माखीजा परिवार ने दी प्रदेश वासियो को बधाई,,भाईचारा, शिक्षा, एकता,भूखो को खाना खिलाने के संदेश पर दिया जोर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 9 views
    *रायपुर,,चैत्री चंद की माखीजा परिवार ने दी प्रदेश वासियो को बधाई,,भाईचारा, शिक्षा, एकता,भूखो को खाना खिलाने के संदेश पर दिया जोर*

    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 9 views
    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 10 views
    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 5 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    You cannot copy content of this page