*सचिन ने कहा बदलाव जरूरी है परिवर्तन की लहर है*

रायगढ़। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने सारंगढ में चुनावी आम सभा को संबोधित करते हुए 15 मिनट में अपने पार्टी के रीति, नीति,एजेंडे से न्याय घोषणा, और स्थानीय लोकसभा में घोषणा पत्र के आधार पर मतदाताओ से आर्शीवाद मांगे है। जबकि 55 साल देश मे कांग्रेस की सरकार उपलब्धि तथा भाजपा के दस साल कैसा रहा उनको को गिनाए है। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का आगमन खेलभाटा मैदान के हेलीपैड में हेलीकॉप्टर से उतरे ततपश्चात यहां स्वागत के बाद वे सभा स्थल रवाना हुए। उन्होंने यहां कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो को लेकर शुरुआत से ही समर्थन मागंते हुए क्रम को आगे बढ़ाते हुए कहां की ये चुनाव हमारे भविष्य का चुनाव है। इससे हमारे और आने वाले पीढ़ी की भविष्य तय होगी। रायगढ़ लोकसभा में 20 से 25 साल तक भाजपा का सांसद जनता ने चुना हैं इस उनके पार्टी को चुनने के लिए आग्रह कर कहे कि एक मिनट के लिए सोचे क्या समय आया है,ये एक बार हमे सोचना चाहिए। बदलाव जरूरी है परिवर्तन की लहर है इस बदल दीजिए। 5 साल के लिए कांग्रेस को मौका दीजिए अगर घोषणा पत्र में हिसाब से कार्य सांसद नही करते है तो बदल दीजिए। 10 साल से देश मे टीवी में एक ही जुमला चल रहा है। किसान की आमदनी, काला धन, महंगाई नोट बंदी, जीएसटी, काले कानून को थोपा गया है। इसका दंश जनता उठा रही है। भाजपा की। विचारधारा अलग हैं, भाजपा ने देश के दो — दो निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल भेजा है। दिल्ली के केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी 140 साल पुरानी पार्टी है। आजादी की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने यह भी कहां की अगर बीजेपी 400 पार का नारा दे रही है वो काम अच्छा की है तो अपने दम पर वोट मांगना चाहिए लेकिन इनके में ताकत नही है ये ताकत से कांग्रेस को तोड़कर उनके नेताओं को क्यों लेकर जा रहे है। उन्होंने तंज कसते हुए कहां की काम करते अगर तो तोड़ने की जरुरत नही पड़ती। उन्होंने कहाँ की 55 साल कांग्रेस शासन में रही हर वर्ग के लिए कार्य की है। भाजपा के 10 साल में महंगाई और अराजकता बढ़ी है। अग्निवीर के लिए केवल 4 साल अब फिर से अपने लिए 5 साल मांग रहे हैं । इस तरह सचिन पायलट ने अपने उद्बोधन में 16 लाख करोड़ का कर्जा उद्योगपतियों के माफ करने पर भाजपा पर मुखर होकर आक्रमक रहे। इस तरह अग्निवीर,तथा अन्य सभी राष्ट्रीय मुद्दे पर गरमाई राजनीति का जिक्र किए है। सचिन पायलट ने आगे कहां की हम न्याय पत्र के हिसाब से मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाने, महिलाओं को 1 लाख रुपये देने,एमएसपी, नौकरी देने का वायदा किया है। संविधान की ताकत, संविधान ने वोट करने का अधिकार दिया है। बड़ा चुनाव भविष्य को ध्यान में रखे और जाति बिरादरियों का हाथ का साथ मिलेगा। उन्होंने जनता तथा कार्यकर्ता को कहां की छत्तीसगढ़ में देश मे बदलाव होगा और लोगो को अपना भविष्य हाथ मे लेने की अपील किए। इस तरह करीब 15 मिनट के उद्बोधन में कांग्रेस न्याय पत्र उपलब्धि तथा भाजपा पर जमकर बरसे है।

  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page