*मांदर की थाप पर आगाज, लोकतंत्र के महापर्व की*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रचारक अपने काम में व्यस्त हैं। उनके लिए तो यह त्योहार से कम नहीं है। त्योहार मनाने वालों की संख्या भी कमतर नहीं है। चुनावी माहौल देखना है तो गांव चले जाइए या फिर स्लम बस्ती। यहां आपको वह सब-कुछ दिख जाएगा जो त्योहार के दौरान नजर आते हैं। कार्यकर्ता से लेकर मतदाता सभी एक ही रंग में रंगे नजर आ जाते हैं। चुनावी माहौल के बीच प्रशासन की तैयारी भी चल रही है। कहीं रंगोली के जरिए तो कहीं गीत संगीत के लिए यह सब किया जा रहा है। सुदूर वनांचल में कलेक्टर बैगा बिरहोर के बीच मांदर की थाप में मतदान का संदेश देना और उनके रंग में रंग जाना कोई कलेक्टर से सीखे। जैसा देश वैसा भेष, पर उद्देश्य एक। शत-प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान। काम हो तो ऐसा ही हो। पांच साल पहले छत्तीसगढ़ में दाऊजी की सरकार थी। करीबियों के तो दसों उंगलियां घी में ही थीं। कुछ करीबी व्यवसायी देखते ही देखते चोला बदल लिए। पैंट शर्ट से पाजामा कुर्ता धारण करने लगे। मतलब साफ है, नेताजी के रोल में आ गए थे। इतना ही नहीं, दाऊजी ने बड़ी कुर्सी भी सौंप दी थी। पूरे तीन साल रौब-दाब ऐसा कि सभा समारोह में इनकी कुर्सी तो आरक्षित रहती थी, दूसरों की कुर्सी भी तय करते थे। दाऊजी के साथ कौन-कौन मंच शेयर करेंगे। राहुल गांधी की सकरी में सभा थी। प्रदेशभर के नेताओं का जमावड़ा था। राहुल के साथ कौन-कौन चेयर शेयर करेंगे। आयोजक के सामने बड़ी चुनौती ये कि किसे उठाएं और किसे बैठाएं। समय देखिए, एक बड़े बैंक के कुर्सीधारी की कुर्सी झटके में सरक गई। वक्त-वक्त की बात है। दूसरों के लिए चेयर तय करने वाले की कुर्सी गायब हो गई। राहुल की सभा का एक और एपीसोड ले लेते हैं। वातानुकूलित मंच पर तकरीबन 30 कुर्सियां बिछाई गई थीं। सभी में आगंतुकों का नाम लिखा हुआ था। जब तक राहुल नहीं पहुंचे थे, तब तक इसमें भी जरूरी बदलाव होता रहा है। पहले 80 फिर 60 और आखिर में 30 कुर्सी लगाना तय हुआ। बहरहाल तय कुर्सियां लगाई गईं। निगम वाले नेताजी जब पहुंचे तब उनकी कुर्सी पर कब्जा हो गया था। इधर-उधर देखे, फिर नीचे आ गए। गुस्सा इतना कि पूछो मत। चुनावी सभा का मैदान था, कोपभवन तो था नहीं, लिहाजा सभा स्थल में ही एक किनारे कुर्सी पर बैठ गए। उनके बैठते ही कोपभवन में तब्दील हो गया। वीआइपी आयोजकों को जब पता चला तो सीधे कोपभवन पहुंचे। मानमनौव्वल का दौर चला। मान तो गए, पर मनाने वालों के पसीने छूट गए। वैसे ही जैसे घर के कार्यक्रम में फूफाजी रूठ जाएं, फिर देखो क्या होता है। गुरुवार को कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चिरमिरी में प्रियंका गांधी की सभा थी। रायपुर से चार्टर्ड प्लेन से बिलासा एयरपोर्ट और यहां से उड़नखटोला से चिरमिरी की उड़ान भरना था। कुछ ऐसा ही कार्यक्रम दिल्ली से जारी हुआ था। बिलासा एयरपोर्ट में प्रियंका का स्वागत सत्कार करना था। इसके लिए चुनिंदा नेताओं की सूची बनी। वर्तमान, पूर्व विधायक और पदाधिकारी। मेजबानों की छोटी सी सूची थी। आगे-आगे सूची में नामधारी और पीछे-पीछे पंडित जी। जब तक पंडित जी एयरपोर्ट पहुंचते नामधारी भीतर हो गए थे। पंडितजी जब तक पहुंचते दरवाजा उनके लिए बंद हो गया था। मशक्कत की, ओहदे का हवाला दिया। इस बीच थोड़ा हुट हाट भी हुआ। इन सबके बाद भी बात नहीं बन पाई। देखते ही देखते चार्टर्ड प्लेन की लैंडिंग हो गई। स्वागत सत्कार का दौर चला, उड़नखटोला उड़ते ही नामधारी बाहर आए। भीतर-बाहर के खेल में पंडित जी अपने ही घर में बेगाने हो गए।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जग्गी हत्याकांड केस फिर से खुला*

    बिलासपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड केस हाईकोर्ट में रिओपन हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बुधवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की…

    *मूक-बधिर गर्भवती प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव तो पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या*

    महासमुंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में 21 वर्षीय मूक-बधिर युवती को उसके प्रेमी ने पत्थर से कुचलकर मार डाला। छह घंटे में हत्या की गुत्थी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *31 मार्च से पहले प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, वरना होगी सख्त कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 0 views
    *31 मार्च से पहले प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, वरना होगी सख्त कार्रवाई*

    *छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जग्गी हत्याकांड केस फिर से खुला*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 0 views
    *छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जग्गी हत्याकांड केस फिर से खुला*

    *कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 0 views
    *कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात*

    *शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 0 views
    *शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार*

    *मूक-बधिर गर्भवती प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव तो पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 1 views
    *मूक-बधिर गर्भवती प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव तो पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या*

    यूट्यूब से सीखा एटीएम काटने का तरीका, लूट की बड़ी साजिश फेल

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 1 views
    यूट्यूब से सीखा एटीएम काटने का तरीका, लूट की बड़ी साजिश फेल

    You cannot copy content of this page