Home / राजधानी / *रायपुर,देश में हिंदूओं का कम होना चिंताजनक है।डिप्टी सीएम विजय शर्मा,*

*रायपुर,देश में हिंदूओं का कम होना चिंताजनक है।डिप्टी सीएम विजय शर्मा,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

जानबूझकर यह आंकड़ा पेश किया गया। यह फेक न्यूज की तरह है,धनेंद्र साहू

भूपेश बघेल पर डिप्टी सीएम शर्मा का तंज : हिन्दुओं की आबादी कम होना चिंताजनक, बोले- भूपेश बघेल जानकारी लेकर दें बयान

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। भारत में पिछले 65 साल में हिंदुओं की आबादी 8 प्रतिशत कम हो गई है। वहीं मुस्लिमों की आबादी 9.84 प्रतिशत से बढ़कर 14.09% हो गई है।इसको लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, देश में हिंदूओं का कम होना चिंताजनक है। किसी भी देश की डेमोग्राफी का बदलना खतरनाक है और हिंदूओं की सहिष्णुता के कारण ही अल्पसंख्यक बढ़े हैं। हिंदूओं की संख्या कम होने से देश में अराजकता आएगी।

हिंदुओं की आबादी कम होने के जो आंकड़े गुरुवार को सामने आए उसपर अब राजनीति शुरु हो गई है. प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस पर मीडिया से बातचीत की. डिप्टी सीएम ने कहा कि जो आंकड़े सामने आए हैं. आंकड़े सभी को चौंकाने वाले हैं. हिंदुओं की घटती आबादी चिंता का विषय है.
विजय शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज: गृहमंत्री ने कहा कि हम ये मानते हैं कि ”जो भी भारत माता की जय बोलता है वो हिंदू है. किसी की पूजा विधि अलग हो सकती है. इससे हमें कोई लेना देना नहीं है. विजय शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि खास समुदाय विशेष के वोट का इस्तेमाल करने में कांग्रेस कभी पीछे नहीं हटती है”. शर्मा ने कहा कि वोट के लिए समुदाय विशेष का इस्तेमाल करने से भी नहीं पीछे हटती. गृहमंत्री ने कहा बीजेपी ऐसे वोट बैंक बनाने के खिलाफ है.

”दरअसल प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की एक रिपोर्ट आज जारी हुई है. जारी हुए रिपोर्ट में जो आंकड़े पेश किए गए हैं वो वास्तव में खतरनाक हैं. चिंता का कारण हैं. बहुसंख्यक समुदाय क्यों घट रहा है यह हम सबको समझना पड़ेगा. इसका निराकरण भी करना होगा. डेमोग्राफी चेंज होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है. आबादी का आंकड़ा जैसे ही गड़ब़ होगा वैसे ही भारत की समस्याएं बढ़ने लगेंगी.”- विजय शर्मा,डिप्टी सीएम

‘मुस्लिम आबादी में करीब 43% की हुई बढ़ोतरी’: पीएम के आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि 43% मुस्लिम आबादी बढ़ी है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में साल 1951 में हिंदुओं की आबादी में लगभग 8% की कमी आई है. जबकी मुस्लिम आबादी करीब 43% बढ़ी है.

बघेल को दी सलाह

स्वामी आत्मानंद स्कूलों को पीएमश्री स्कूलों में अपग्रेड करने को लेकर गृहमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि, भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं उन्हें मेरी सलाह है कि, आप बयान देने से पहले थोड़ा धैर्य रखिए। पहले पूरी स्थिति की जानकारी ले-लें उसके बाद बयान दें। इन्होंने तो नक्सलियों के संबंध में भी कहा था फर्जी मुठभेड़ है। फिर नक्सलियों ने ही कह दिया मुठभेड़ हुआ था और हमारे 29 लोग मारे गए हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूलों के विषय में भी उन्हें धैर्य रखना चाहिए।

बघेल ने लिखा- स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना का नाम बदलना गलत

स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना का नाम बदलने की भाजपा सरकार की योजना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है कि, अगर ऐसा होता है तो यह दुर्भाग्यजनक होगा और ऐसा करके भाजपा समाज में ग़लत संदेश देगी और बाद में पछताएगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यक्तियों के नाम से चल रही योजनाओं का नाम बदलना भाजपा की फितरत रही है। पर छत्तीसगढ़ के एक विश्वविख्यात संत और आध्यात्मिक व्यक्ति के नाम पर चल रही योजना का नाम बदलने से पता चलता है कि, अब भाजपा को संतों और धार्मिक व्यक्तियों से भी दिक्कत होने लगी है।

पूर्व पीसीसी चीफ ने बताया फेक न्यूज़

देश में हिंदूओं की संख्या घटी है और मुस्लिमों की आबादी बढ़ने के आकड़े पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि, जानबूझकर यह आंकड़ा पेश किया गया। यह फेक न्यूज की तरह है और चुनावी फायदे के लिए साजिश के तहत झूठ फैलाया जा रहा है। 10 साल से केंद्र में BJP सरकार है, हिंदू क्यों घटे कारण बताएं। धर्मांतरण या घुसपैठ भी हुआ तो जिम्मेदारी केंद्र सरकार की थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page