*चारधाम यात्रा रूट पर बारिश से होगी मुसीबत? क्या है उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान*

देहरादून । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तराखंड में सोमवार को पांच पहाड़ी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। बदरीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ रूटों पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और मैदानों में तापमान 37 डिग्री तक रह सकता है।

पहाड़ी जिलों में बारिश दर्ज की गई। मसूरी में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य जगहों पर धूप खिली रही और उमस जैसा मौसम रहा। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि दून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 36 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21.8 डिग्री रहा। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।

चारधाम में आज भी बारिश के आसार

चारधाम में सोमवार को भी बारिश के आसार हैं। वहीं, 14 एवं 15 मई को बादल छाए रह सकते हैं। चारधाम का तापमान अधिकतम 17 एवं न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ धाम में 13 मई को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की भी संभावना है। 14 और 15 मई को कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और आकाशीय बिजली चमक सकती है। तीर्थयात्रियों को मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा के लिए अपील की गई है।

बदरीनाथ की पहाड़ियों पर बर्फबारी

बदरीनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर सुबह नीलकंठ पर्वत और नर नारायण पर्वत पर हल्की बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण बदरीनाथ में ठंड बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की आस्था पर विपरीत मौसम का कोई असर नहीं दिखाई दिया।

श्रद्धालुओं की आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हल्की बारिश में भी छोटे बच्चों को गोद में उठाये माता पिता, बुजुर्ग समेत हर उम्र के लोग भगवान के दर्शन के लिए सिंह द्वार से आस्था पथ पर घंटों खड़े रह कर दर्शन के लिए अपनी बारी के लिए डटे दिखे।

केदारनाथ दाम में भी रविवार को दोपहर बाद बारिश हुई, जबकि पैदल मार्ग में भी बारिश हुई। केदारनाथ आस्था पथ पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं से उन्हें बारिश में नहीं भीगना पड़ा। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि पैदल मार्ग में यात्रियों को बारिश से परेशानियां जरूर हो रही है। रविवार सुबह केदारनाथ में बादल लगे थे। केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही आस्था पथ में लाइन लग गई।

केदारनाथ में बारिश के बाद तापमान गिरा
केदारनाथ दाम में भी रविवार को दोपहर बाद बारिश हुई, जबकि पैदल मार्ग में भी बारिश हुई। केदारनाथ आस्था पथ पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं से उन्हें बारिश में नहीं भीगना पड़ा। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि पैदल मार्ग में यात्रियों को बारिश से परेशानियां जरूर हो रही है। रविवार सुबह केदारनाथ में बादल लगे थे। केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही आस्था पथ में लाइन लग गई।

यमुनोत्री में बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि
उत्तरकाशी। यमुनोत्री सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को जमकर बारिश हुई। जिला मुख्यालय में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि से एक बार फिर पुरोला और मोरी क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं ओलावृष्टि और बारिश के चलते यात्रियों को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर दिक्कतें उठानी पड़ी। जनपद में पिछले कुछ दिनों से दोपहर बाद मौसम खराब होने के कारण बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। पुरोला, मोरी, नौगांव क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के साथ ही ओलावृष्टि से फसलों के लिए काल बन रही है।

  • Related Posts

    *राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत, राजा के भाई विपिन ने की पुष्टि*

    इंदौर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपित और मृतक राजा की पत्नी, सोनम रघुवंशी को न्यायालय से जमानत…

    *”ममता बनर्जी का BJP पर हमला: ‘बंगाल जीतने के बाद दिल्ली पर भी कब्जा’”*

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *छत्तीसगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ों की कटाई, ड्रोन से पकड़ने की तैयारी*

    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला*

    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *गर्मी में पशुओं की सुरक्षा: राज्य ने जारी की एडवाइजरी*

    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में साइबर ठगी: प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख गायब*

    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *भूपेश बघेल-सौम्या का कथित AI वीडियो, FIR दर्ज*

    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग, आरोपी अब तक फरार*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग, आरोपी अब तक फरार*

    You cannot copy content of this page