*इश्क में चूर, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को लगा दिया ठिकाने, फिर ऐसे खुला वो खौफनाक राज*

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":204404,"total_draw_actions":87,"layers_used":2,"brushes_used":4,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":2,"draw":1,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़, मध्यप्रदेश की छतरपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. जिसमें पत्नी ने अपने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई. जब पुलिस ने इसका खुलासा किया तो मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर सामने आया.छतरपुर में पुलिस ने  सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है.
मध्यप्रदेश की छतरपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. जिसमें पत्नी ने अपने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई. जब पुलिस ने इसका खुलासा किया तो मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर सामने आया. जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करने की साजिश रची और प्रेमी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या करा दी. फिर लाश को बोरे में बंद करके कुएं में फेंक दिया.

इसका शव 5 मई 2024 को कुएं से निकाला गया, जिसके बाद पुलिस घटना का खुलासा करने में जुट गई. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खुलासा करके प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की. बता दें कि जिले के प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़हरा में रहने वाले मोहन प्रजापति आज से तीन साल पहले शैलेस नगायच के यहां ड्राइवर था और ट्रैक्टर चलाया करता था.

मोहन की पत्नी से शैलेष को हो गया प्यार
इस दौरान शैलेष की नजर मोहन की पत्नी पर पड़ गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. इसका शक कुछ दिनों बाद मोहन प्रजापति को हो गया, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा. मोहन ने शैलेष के यहां से नौकरी छोड़ दी और वह मजदूरी करने के लिए 17 अप्रैल 2024 को गुजरात जाने के लिए घर से निकला. मोहन की पत्नी ने अपने प्रेमी शैलेष को इसकी जानकारी देते हुए मोहन की हत्या करने का प्लान तैयार किया.

पुलिस ने आरोपियों पर घोषित किया था 20 हजार का ईनाम
जिसमे शैलेस ने अपने रिश्तेदार (साले) बाबू उर्फ़ बिष्णु, निश्तेदार आशीष पचौरी के साथ मिलकर हत्या कर दी, इसके बाद मौके से फरार हो गए. उधर, मामले की जांच कर रही पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए यूपी के महोबा पहुंची. जहां से सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की है. वहीं अपने पति की हत्या का प्लान करने वाली पत्नी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा 20 हजार रुपए का इनाम में भी घोषित किया था.

साभार MP Tak

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page