Home / छत्तीसगढ़ / *दल-बदल के खेल में चार महीने में बदल गई छत्‍तीसगढ़ के कई नगरीय निकायों की सरकार*

*दल-बदल के खेल में चार महीने में बदल गई छत्‍तीसगढ़ के कई नगरीय निकायों की सरकार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस के टिकट पर नगर पंचायत, नगरीय निकायों में चुनाव लड़ने वाले कई चेहरे पाला बदल कर अब भाजपाई हो चुके हैं। महज चार महीने के भीतर हुए दल-बदल के बाद नगरीय निकायों की तस्वीर बदल चुकी है। नगर निगम जगदलपुर में जहां साढ़े चार साल तक कांग्रेस के महापौर ने राज किया वह अब दल-बदल के बाद यहां शहरी सरकार में भाजपा की सत्ता आ चुकी है। इसी तरह नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में कही जगह बदलाव हो चुके हैं। कुछ जगह सत्ता में बदलाव नहीं है मगर पार्षदों ने दल-बदल कर लिया है। पिछली बार नगरीय निकाय के चुनाव में सभी 14 नगर निगमाें में कांग्रेस के महापौर चुने गए थे। अभी केवल 13 निगमों में कांग्रेस है और एक में भाजपा के महापौर हैं। बतादें कि इस बार नवंबर-दिसंबर 2024 में नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं। नगर निगम जगदलपुर में 48 पार्षद हैं, जिनमें 19 भाजपा व 29 कांग्रेस के थे। प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार आने के बाद कांग्रेस से महापौर सफीरा साहू, एमआइसी सदस्य यशवर्धन राव, नेहा ध्रुव, श्वेता बघेल, मानिकराम नाग, यशवंत ध्रुव ने भाजपा प्रवेश कर लिया। इसके बाद अब भाजपा के 25 व कांग्रेस के 23 पार्षद रह गए हैं। नगर निगम में बहुमत और महापौर भाजपा की है। कांग्रेस की ओर से अब तक नेता प्रतिपक्ष तय नहीं किया गया है। कोरबा नगर निगम में 67 वार्ड है। जिसमें 26 कांग्रेस और 32 भाजपा पार्षद है। यहां दो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे), दो मार्क्सवादी कम्यूनिष्ट पार्टी (माकपा), एक बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), चार निर्दलीय पार्षद हैं। इसमें तीन कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय भाजपा के साथ और भाजपा के दो पार्षद कांग्रेस में चले गए। बाद में जो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पार्षद भाजपा में आए। दो कांग्रेस पार्षद भी भाजपा में शामिल हो गए। यहां अभी भी कांग्रेस की ही शहर सरकार है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page