*रायपुर,राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदलना भाजपा की घटिया राजनीति – दीपक बैज*

योजनाओं का नाम बदलना सरकार के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है
5 माह में एक भी मौलिक योजना शुरू नहीं कर पाई भाजपा सरकार अब नाम बदल रही है
रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) साय सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदले जाने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह भाजपा की स्तरहीन राजनीतिक सोच है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के खेतिहर भूमिहीन मजदूरों तथा पौनी पसारी का काम करने वाले ग्रामीण जनों के कल्याण के लिये राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू किया था। जिसके तहत भूमिहीन ग्रामीणों को पहले 7000 वार्षिक बाद में 10 हजार वार्षिक दिया जाता था। दुर्भाग्यजनक है कि साय सरकार 5 माह में जनकल्याण की कोई नई योजना शुरू नहीं कर पाई पुरानी सरकार की योजना का नाम बदलकर दीनदयाल भूमिहीन मजदूर न्याय योजना कर दिया। इस योजना से पौनी पसारी के लोगो को अलग करने का भी षड्यंत्र किया जा रहा है। योजनाओं का नाम बदलना सरकार के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है। 5 माह में एक भी मौलिक योजना शुरू नहीं कर पाई भाजपा सरकार अब नाम बदल रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद जनकल्याणकारी योजनायें दम तोड़ चुकी है। किसानों को मिलने वाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त नहीं दिया गया। गौठानों को बंद कर दिया गया जिससे 27 लाख से अधिक बहनें जो स्व-सहायता समूह के माध्यम से गौठानों में काम करती थी बेरोजगार हो गयी। 13800 से अधिक राजीव युवा मितान क्लबों को बंद कर दिया गया जिससे युवाओं के सर्वागीण विकास के लिये मिलने वाली एक लाख रू. की सहायता बंद हो गयी। बेरोजगार युवाओं को मिलने वाली बेरोजगारी भत्ता को बंद कर दिया। गोधन न्याय योजना और गोबर खरीदी बंद कर दिया गया। ग्रामीण रोजगार योजना के लिये चलाई जाने वाली ‘‘रीपा’’ रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि आदतन किसान विरोधी डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित भाजपा के तमाम प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करने का वादा करते दिखे लेकिन सरकार बनते हैं भाजपा नेताओं ने यू टर्न ले लिया। धान और किसान का विषय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए केवल चुनावी है, चुनाव खत्म मुद्दा खत्म। आदतन वादाखिलाफी करने वाले भाजपाई अब छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति अपने दायित्व से भाग रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के लिये पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा 1600 करोड़ रू. का बजट पास करके रखा था साय सरकार ने किसानों को भुगतान नहीं किया जिसके कारण किसानों को मिलने वाली किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की बजट राशि 31 मार्च को लेप्स हो गयी। यह भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी सोच का नतीजा है किसानों ने अपना धान 2680 रू. में सरकार के पास बेचा था यह छत्तीसगढ़ सरकार और किसानों के बीच का अनुबंध था। सरकार चलाने वाला दल भले ही बदल गया हो किसानों से सरकार द्वारा किया गया अनुबंध (वादा) तो यथावत है। किसान न्याय योजना का पैसा किसानों का हक है उन्हें मिलना ही चाहिये। साय सरकार किसानों को उनके धान का पैसा तत्काल भुगतान करें।
  • Related Posts

    *रायपुर,, अनुशासन,सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।सेन्ट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता*

    रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़, कमिश्नरेट सिस्टम लागू होते ही सख्ती देखी जा रही है। राजधानी रायपुर में देर रात शहर में खुली दुकानों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई देखी गई।पुलिस का…

    *रायपुर,एम जी रोड,मौदहापारा,फाफाडीह,बैजनाथपारा में,अवैध कब्जों पर निगम का चला बुलडोजर,,,टीआई की होगी जिम्मेदारी दोबारा न लगे दुकान*

    सड़क पर अतिक्रमण पाए जाने पर पहली बार सामान जब्त किया जाएगा। दूसरी बार जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी नहीं सुधरे तो तीसरी बार में एफआईआर दर्ज की जाएगी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,, अनुशासन,सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।सेन्ट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,, अनुशासन,सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।सेन्ट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता*

    *रायपुर,एम जी रोड,मौदहापारा,फाफाडीह,बैजनाथपारा में,अवैध कब्जों पर निगम का चला बुलडोजर,,,टीआई की होगी जिम्मेदारी दोबारा न लगे दुकान*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,एम जी रोड,मौदहापारा,फाफाडीह,बैजनाथपारा में,अवैध कब्जों पर निगम का चला बुलडोजर,,,टीआई की होगी जिम्मेदारी दोबारा न लगे दुकान*

    *रायपुर, कोर्ट से पेशी के बाद 2आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर हुए रफूचक्कर,*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 5 views
    *रायपुर, कोर्ट से पेशी के बाद 2आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर हुए रफूचक्कर,*

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश*

    *अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान: समर्थन मूल्य के अंतर की राशि होली के पहले एकमुश्त देने का निर्णय – मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 11, 2026
    • 2 views
    *अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान: समर्थन मूल्य के अंतर की राशि होली के पहले एकमुश्त देने का निर्णय – मुख्यमंत्री  साय*

    *प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता की शिकायत पर सीधे होगी एफ.आई.आर: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा।,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • February 11, 2026
    • 4 views
    *प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता की शिकायत पर सीधे होगी एफ.आई.आर: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा।,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    You cannot copy content of this page