*सिर मुंड़ाते ही पड़े ओले, रेत से निकाल रहे तेल*

रोजनामचा । (सियासत दर्पण न्यूज़) एक माननीय अपने आप को तेजतर्रार साबित करने खुद का वीडियो बनवाकर वायरल करवा रहे हैं। रेत से निकलने वाले तेल की चिकनाई को वे पहले से ही जानते हैं। अधिकारियों को फोन घनघनाकर उन्होंने धमकी दे डाली। सारे गोलमाल बंद। अब अधिकारी भी इस लाइन में पक्के हो गए हैं। अधिकारी तो पहले ही सब पैतरों से वाकिफ हैं। इधर माननीय का फोन कट हुआ उधर मातहत टेबल के सामने हाजिर। पूरी बात मातहत को बताकर एक ही पाइंट पर काम करने कहा गया। अब पूरा अमला एक ही माफिया के पीछे पड़ गया। लंबे समय से रेत और मुरुम के कारोबार में लगे माननीय के करीबी को ही दबोच लिया गया। अब ना निगलते बने ना उगलते। इधर कारोबारी को माजरा समझते देर नहीं लगी। उसने सीधे भाव ताव करके अपना पिंड तो छुड़ा लिया। बताया जाता है इसके बाद से माननीय तोल मोल के बोल निकाल रहे हैं। अब भई सैंया भए कोतवाल तो… वाली कहावत ऐसे ही तो नहीं बनी है। इसके पीछे बड़े-बुजुर्गों को तर्जुबा रहा होगा। अब हालिया वाकिए से इसकी पुष्टी भी हो रही है। शहर से लगे ग्रामीण थाने में मातहत के बीच चर्चा आम है। मातहत बताते हैं कि साहब के रिश्तेदार की शादी है। अब शादी है तो मेहमानों का आना-जाना भी लगा हुआ है। मेहमानों को लाने लेकर जाने के लिए साहब ने थाने की पेट्रोलिंग को लगा रखा है। इधर जांच और गश्त के लिए जवान बाइक पर दौड़ लगा रहे हैं। किसी ने इसकी जानकारी शिकायती लहजे में अधिकारी से भी की। लेकिन बड़े साहब भी उनसे खुश हैं। इसके कारण साहब ने इसे नजर अंदाज कर दिया है। अब किसी में इतनी भी हिम्मत नहीं कि कप्तान तक बात पहुंचा दे। तब लगी लाग में इधर-उधर बात फैला रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में खाकी के पास काम तो कम है। लेकर दाम के लिए अवसर बहुत हैं। एक थाना क्षेत्र में रेत से तेल निकालने वाले आरक्षक की पोस्टिंग है। साहब के इस खास जवान की काबिलियत पर किसी को शक भी नहीं है। इधर गाड़ी घाट में उतरी नहीं जवान तक सूचना पहुंच जाती है। बनी बनाई बात हो तो गाड़ी बिना किसी लाग लपेट के निकल भी जाती है। अगर नए हो तो खाकी को भेंट चढ़ावा बनता है। इसके लिए बकायदा पुराने लोगों के साथ ही मीटिंग होगी। नए लोगों को इसमें शामिल करने से परहेज है। इसके अलावा कबाड़ और कोचिए भी हैं जहां का पूरा हिसाब किताब इसी खास के पास है। उसकी हरकतों से साथी कर्मचारी भी तंग आ चुके हैं। बात साफ है अपने ही साथियों का हक मारकर साहब की नजरों में हीरो बना फिरता है। अब पूरा मामला तो साहब जाने और उनका खास। लेनदेन तो जमाने का दस्तूर बन पड़ा है। अब इसके बगैर कोई काम हो जाए तो किस्मत की बात। लेकिन इस पर भी पूरी इमानदारी जरूरी है। लेनदेन पूरी तरह से पारदर्शी हो तो सभी को फायदा मिलता है। इधर लेनदेन में साहब के मुंहलगे ने तो कमाल ही कर दिया। साहब का मुंहलगा होने का फायदा उठाते हुए एक जगह मोटी रकम वसूल कर ली। लेकिन इसमें साहब का हिस्सा पहुंचाना तो दूर उन्हें इस मामले की भनक तक नहीं लगने दी गई। साहब तो साहब हैं। हर चीज पर उनकी नजर रहती है। कोई उनका हिस्सा डकार जाए ये तो मुमकिन नहीं। साहब ने बुलाकर ऐसी डपट लगाई की पूरी रकम टेबल पर बिखरी नजर आने लगी। इसके बाद आगे किसी भी लेनदेन में इमानदारी बरतने की भी नसीहत दी गई। अब इसकी चर्चा भी पूरे महकमे में जोरों पर है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में —नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,,काले कपड़े पहन कर पहुंची महापौर ओर उनकी परिषद महिला सशक्तिकरण बिल के पक्ष में या विरोध में —नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*

    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 12 views
    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

    *रायपुर,,निंदा प्रस्ताव का किसी भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 7 views
    *रायपुर,,निंदा प्रस्ताव का किसी भी कानून पर बाध्यकारी प्रभाव नहीं*

    *राजधानी की कानून व्यवस्था में कोई सुधार तो नहीं हुआ। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के कारण नागरिकों की परेशानी जरूर बढ़ गई,,शुक्ला*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 8 views
    *राजधानी की कानून व्यवस्था में कोई सुधार तो नहीं हुआ। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के कारण नागरिकों की परेशानी जरूर बढ़ गई,,शुक्ला*

    *रायपुर,,युवती को घर के अंदर घसीटकर ऑटो चालक ने लूटी आबरू,,*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 6 views
    *रायपुर,,युवती को घर के अंदर घसीटकर ऑटो चालक ने लूटी आबरू,,*

    *रायपुर में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 सम्पन्न,‘नशा छोड़ो-खेल चुनो’ का संदेश गूंजा*

    • By SIYASAT
    • April 27, 2026
    • 8 views
    *रायपुर में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 सम्पन्न,‘नशा छोड़ो-खेल चुनो’ का संदेश गूंजा*

    You cannot copy content of this page