Home / Blog / *रवीन्द्रनाथ टैगोर के परिवार से ताल्लुक रखती थीं मीना कुमारी, ब्राह्मण नानी-क्रिश्चियन मां फिर मुस्लिम कैसे बनीं ट्रैजेडी क्वीन?*

*रवीन्द्रनाथ टैगोर के परिवार से ताल्लुक रखती थीं मीना कुमारी, ब्राह्मण नानी-क्रिश्चियन मां फिर मुस्लिम कैसे बनीं ट्रैजेडी क्वीन?*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

मीना कुमारी 4 साल की उम्र से ही अपने परिवार का पेट पालने के लिए फिल्मों में काम करने लगीं।

मीना कुमारी महज 38 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ दिया।

सियासत दर्पण न्यूज़,मीना कुमारी मुस्लिम परिवार में पली बढ़ी थीं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मीना कुमारी का परिवार नोबल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर से संबंधित है।

ट्रैजेडी क्वीन नाम से मशहूर मीना कुमारी ने बेहद कम उम्र में दुनिया छोड़ दी थी। मगर कम समय में उन्होंने ऐसा मुकाम बनाया कि आज भी जब भी बॉलीवुड की पुरानी एक्ट्रेसेज का जिक्र हो तो उनका नाम ना आए ये हो नहीं सकता। मीना कुमारी बेहतरीन अदाकारा होने के साथ एक शायरा भी थीं।

बचपन का नाम था महजबीन बानो

मीना कुमारी के बचपन का नाम महजबीन बानो था। वो गरीब परिवार से थीं, मां की बीमारी और पिता की लाचारी ने पैदा होते ही उन्हें अनाथालय पहुंचा दिया था। उनके पिता की पहले से एक बेटी थी और वो एक और बेटी को नहीं पालना चाहते थे, हालांकि उनका मन नहीं माना और वो मीना को वापस ले आए। मीना कुमारी 4 साल की उम्र से ही अपने परिवार का पेट पालने के लिए फिल्मों में काम करने लगीं।

मीना कुमारी का रवीन्द्रनाथ टैगोर से है ये रिश्ता

मीना कुमारी के पिता हारमोनियम वादक और संगीत शिक्षक थे उनका नाम था मास्टर अली बख्श, लो पारसी थियेटर में काम करते थे और मीना की मां इकबाल बेगम थियेटर में ही एक्टर और डांसर थीं। दोनों ने प्यार किया और शादी कर ली। मीना कुमारी की नानी हेमसुंदरी टैगोर की शादी जदू नंदन टैगोर से साल 1840 में हुई थी। वे रवीन्द्र नाथ टैगोर के चचेरे भाई थे। शादी के कुछ सालों बाद हेमसुंदरी के पति का देहांत हो गया। उस वक्त विधवाओं की स्थिति अच्छी नहीं हुआ करती थी। उन्हें सफेद साड़ी पहनकर जमीन में सोना होता था। मगर हेमसुंदरी समय से आगे की सोच रखती थीं। वो उस घर से चली गईं और मेरठ जाकर नर्स का काम करने लगीं। वहीं उनकी मुलाकात कवि मुंशी प्यारे लाल शाकिर से हुई। शादी के बाद हेमसु्ंदरी ने ईसाई धर्म अपना लिया और उनकी बेटी के रूप में प्रभावती का जन्म हुआ। प्रभावती कोई और नहीं बल्कि मीना कुमारी की मां थीं। मीना के पिता अली बख्स से शादी करने के लिए मीना की मां ने मुस्लिम धर्म अपनाया और प्रभावती से बन गईं इकबाल बानो।

कमाल से मोहब्बत ने मीना कुमारी को ट्रैजडी क्वीन बना दिया

मीना कुमारी ने पहले बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम किया और बड़ी होकर वो बड़ी फिल्म नायिका बनीं। यहीं उनकी मुलाकात कमाल अमरोही से हुई, मगर कमाल से शादी करके मीना कुमारी की जिंदगी में वो तूफान आया जिसने उनकी जान ले ली। पति उनकी सफलता से जलने लगे थे और उन पर रोक टोक लगाने लगे थे। यहां तक कि उन्होंने मीना कुमारी को थप्पड़ भी जड़ा था। बाद में मीना कुमारी कमाल से अलग हो गईं, मगर उनकी जिंदगी में खुशियां नहीं आईं। गम में उन्होंने पीना शुरू कर दिया और महज 38 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ दिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page