*बिलासपुर,निशु के अदम्य साहस के आगे माउंट एवरेस्ट भी बौना*

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) निशु सिंह के अदम्य साहस के आगे माउंट एवरेस्ट भी बौना पड़ गया। निशु ने माउंट एवरेस्ट को फतह कर देश का नाम रौशन किया है। देश-विदेश के कई विशाल पहाड़ों को लांघ चुकी निशु का सपना महिलाओं को सशक्त बनाना है। देश प्रेम का ऐसा जुनून कि शहर की निशु सिंह ने तीन बार लद्दाख में तिरंगा फहरा चुकी है। जांबाज बेटी ने इस बार माउंट जो जंगो पर्वत में 6,218 मीटर चढ़ाई कर तिरंगा लहराया। देश-विदेश में अब तक लगभग दो दर्जन पर्वतों को अपने कदमों से नाम चुकी है। निशु माउंट जो जंगो के अलावा एक और पर्वत कंगारू ला पास जिसकी ऊंचाई 5,258 मीटर है उसे भी नाप लिया। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही निशु ने अपनी टीम के साथ चार साल से लगातार पर्वतारोहण कर रही है। इससे अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर भी भारतीय तिरंगा फहरा चुकी हैं। इस सप्ताह माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा कर अपना सपना भी पूरा कर चुकी है। 27 वर्षीय निशु सिंह के पिता विपिन कुमार सिंह सीआरपीएफ में जवान रह चुके हैं। वर्तमान में वो छत्तीसगढ़ में एक प्राइवेट बैंक में सिक्युरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं। सीमित संसाधन तथा साधारण परिवार से आने के बावजूद निशु ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में कई ऊंचाइयां हासिल की हैं। पिता विपिन सिंह ने हमेशा अपनी बेटी का साथ दिया है। उनके प्रोत्साहन तथा समर्थन से निशु अनेक ऊंचाइयों को छू रही है। मां मुनी देवी और छोटे भाई रवि और विशाल सिंह ने हमेशा निशु का उत्साह बढ़ाया है। बता दें कि सीएमडी कालेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बिलासपुर के आसपास पहाड़ों पर चढ़ने लगीं। हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन ने उनके इस साहस को देखते हुए प्रशिक्षण दिया। स्पासंर सहित सहायता के लिए लगातार चक्कर भी काटी। पर्वतारोहण की ट्रेनिंग पास कर चुकी हैं। देश के अलग अलग कोने से साइकिल यात्रा भी कर चुकी है।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आईएएस अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि की…

    *तेंदूपत्ता तोड़ते समय ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, आठ घायल*

    राजनांदगांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) छुरिया क्षेत्र के हालेकोसा गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    You cannot copy content of this page