*सूरज की तेज गर्मी से झुलस रहा जन जीवन*

कोरबा ।(सियासत दर्पण न्यूज़) तेज धूप के साथ नवतपा का असर दिनोदिन तेज होते जा रहा है। पांचवें दिन बुधवार को दोपहर का तापमान शहर में 44 डिग्री सेल्सिस रहा। सूरज तपती धूप जन जीवन को झुलसा रही हैं। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नवतपा को ग्रीष्म का चरमोत्कर्ष माना जाता है। इस बीच चिलचिलाती धूप लोगाें के लिए असहनीय हो गया है। सड़कों में मृगमारिचिका का असर देखा जा रहा है। सूरज निकलते ही ग्रीष्म का असर शुरू हो जाता है। लोगों के प्राण पानी में बस गए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेवजह घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। तेज धूप के साथ लू का असर शुरू हो चुका है। दोपहर के समय लोग लंबी यात्राएं करने से परहेज कर रहे हैं। सूर्यास्त होने के बाद भी चहल-चपह बढ़ती है। सुबह दोपहर के बजाए शाम के समय बाजार में भीड़ देखी जा रही है। बुधवार की सुबह से धूप तेज हो गया। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर बना रहा। भीषण गर्मी का असर भूमिगत जल स्त्रोत में भी देखा जा रहा है। तालाब, कुंआ नदी सूखने के कगार पर आ गए हैं। पेयजल की संकट से भी कई स्थानों में लोगाें को जूझना पड़ रहा। लोगों का अब बेसब्री मानसून का इंतजार होने लगा है। धूप से बचने के लिए टोपी, चश्मा, स्क्वार्फ के अलावा शीतल पेयजल की मांग बढ़ गई है। नवतपा में तापमान से निजात पाने के लिए लोग तरह – तरह की जतन कर रहे है। धूप का असर इतना तेज है कि सूर्योदय के बाद गर्मी का असर भारी पड़ने लगता है। दोपहर में सन्नाटा पसर जाता है। सरकारी व निजी कार्यालयों में अन्य मौसमों की अपेक्षा कामकाज प्रभावित है। सड़कों में शाम होने के बाद ही चहल पहल बढ़ती है। मौसम की जानकारों की माने जून माह के पहले पखवाड़े मानसून के दस्तक की संभावना है। किसानों ने मानसून आगमन से पहले की जाने वाली खेती की तैयारी शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    You cannot copy content of this page