*लड़के पक्ष वाले शादी के लिए लड़की पक्ष पर लगातार दबाव बना रहे थे, तो लड़की ने कर ली खुदकुशी*

जगदलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 40 किलोमीटर दूर मारडूम थाना क्षेत्र के ग्राम मारीकोडर में एक लड़की ने शादी के लिए जबरन घर से उठाकर ले जाने पर नाराज होकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में लड़की को प्रताड़ित करने की बात सामने आने पर पुलिस ने लड़के पक्ष के सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। जगदलपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला एक माह पुराना है। मारीकोडर निवासी आदिवासी बल्ली मंडावी ने अपने बेटे आयतु मंडावी (19) का विवाह गांव की ही लड़की से तय किया था। दोनों की सगाई भी कर दी गई थी। लड़के पक्ष वाले शादी के लिए लड़की पक्ष पर लगातार दबाव बना रहे थे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहकर लड़की पक्ष वाले अभी शादी करने को लेकर तैयार नहीं थे। लड़की भी लड़के पक्ष द्वारा शादी के लिए दबाव डालने से नाखुश थी। 25 अप्रैल को लड़की को उसके चाचा के घर स्कूलपारा से लड़का पक्ष वाले ले गए, इस दौरान स्वजन ने काफी मना भी किया, लेकिन लड़के पक्ष वाले नहीं माने और लड़की को इच्छा के विरुद्ध उसे अपने साथ घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके दूसरे ही दिन लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम कराने के बाद लड़की पक्ष को सौंप दिया था। मामले की सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की तो मामले में प्रताड़ना की बात भी सामने आई। घटना के एक माह बाद पुलिस ने 28 मई को लड़की और उनके स्वजन को प्रताड़ित करने के आरोपित लड़का आयतू मंडावी, उसके पिता बल्ली मंडावी व माता जब्बो मंडावी व परिवार के अन्य सदस्यों बिजनू मंडावी, बिजलू कश्यप, चैतू, मनकू मंडावी (28) सभी को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से इन सभी को जेल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    बालोद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में एक पारिवारिक विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी शिक्षिका पत्नी को कथित रूप से भाजपा के ही…

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आईएएस अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    You cannot copy content of this page