*दुधमु्ंहे बच्चे को लेकर कर रही थी गांजा की तस्करी, पांच महिलाएं गिरफ्तार*

बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) सरकंडा पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से 38 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपित महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सरकंडा पुलिस का सूचना मिली कि कुछ महिलाएं गांजा की तस्करी कर रही हैं। महिलाएं छठ घाट के पास हैं। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम को देखकर महिलाएं आटो से उतरकर भागने लगीं। जवानों ने घेराबंदी कर मौके से ननकी सिसोदिया उर्फ शिकारी (35), इंदिरा गुआडा (35), तुलसी शिकारी (22), रुकमिला शिकारी (25) और श्यामा शिकारी (40) सभी निवासी मटियारी को पकड़ लिया। पूछताछ में महिलाएं गोलमोल जवाब दे रहीं थीं। उनके पास रखे प्लास्टिक की बोरी की जांच में 45 किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर महिलाओं को थाने लाया गया। यहां कड़ाई से पूछताछ में महिलाओं ने ओडिशा से गांजा लेकर आना बताया। एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर महिलाओं को जेल भेजा गया है।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    सूरजपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के उमझर घाट के पास बारात के बाद चौथी समारोह…

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    बालोद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में एक पारिवारिक विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी शिक्षिका पत्नी को कथित रूप से भाजपा के ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मटनार बैराज परियोजना का किया निरीक्षण*

    *वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मटनार बैराज परियोजना का किया निरीक्षण*

    *रायपुर,,जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर मुतवल्ली चुनाव,05 जुलाई को,छ ग राज्य वक्फ बोर्ड*

    *रायपुर,,जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर मुतवल्ली चुनाव,05 जुलाई को,छ ग राज्य वक्फ बोर्ड*

    *रायपुर के मोवा में जीजा ने गोली मारकर दोनों सालियों की हत्या की*

    *रायपुर के मोवा में जीजा ने गोली मारकर दोनों सालियों की हत्या की*

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    *रायपुर का डकैती ड्रामा: बदमाशों ने मैनेजर से लूटे करोड़ों के जेवर*

    *रायपुर का डकैती ड्रामा: बदमाशों ने मैनेजर से लूटे करोड़ों के जेवर*

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    You cannot copy content of this page