*रायपुर,,छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी की मार, लू के कहर से 3 लोगों की मौत*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पूरा छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों में लू चल रही है और लू के कहर से तीन लोगों की अब तक मौत भी हो गई है। गुरुवार को प्रदेश में मुंगेली सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस मुंगेली का अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन भी झुलसाने वाले रहेंगे तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों लू का कहर बरसेगा। गुरुवार को भी प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा और तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया। दिन के साथ ही अब रात में भी गर्म हवाएं चलने लगी है और मौसम विभाग भी लगातार लू को लेकर अलर्ट कर रही है। विभाग का कहना है कि लोग सुरक्षा के उपाय करते हुए ही घर से बाहर निकले। इन दिनों अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है और झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी के मामले में मई आखिरी सप्ताह की यह गर्मी पिछले करीब पांच से छह वर्षों का रिकार्ड तोड़ चुकी है। मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार मानसून का केरल प्रवेश हो चुका है। मानसून के उत्तरी सीमा अमीनी,कन्नूर, कोयंबटूर, कन्याकुमार, अगरतला, धुबरी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से शुक्रवार 31 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर और दक्षिण भाग में रहेगा।

  • Related Posts

    *रायपुर के मोवा में जीजा ने गोली मारकर दोनों सालियों की हत्या की*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के मोवा बाजार क्षेत्र में मंगलवार देर रात जीजा ने दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी। बड़ी बहन गीतांजली वर्मा (26) की…

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    सूरजपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के उमझर घाट के पास बारात के बाद चौथी समारोह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर के मोवा में जीजा ने गोली मारकर दोनों सालियों की हत्या की*

    *रायपुर के मोवा में जीजा ने गोली मारकर दोनों सालियों की हत्या की*

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    *छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सूरजपुर में पिकअप पलटने से लोगों की मौत और घायल*

    *रायपुर का डकैती ड्रामा: बदमाशों ने मैनेजर से लूटे करोड़ों के जेवर*

    *रायपुर का डकैती ड्रामा: बदमाशों ने मैनेजर से लूटे करोड़ों के जेवर*

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    *बालोद में भाजपा कार्यकर्ता का सनसनीखेज दावा, पत्नी को नेता संग पकड़ते ही मचा बवाल*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    You cannot copy content of this page