Home / राजधानी / *रायपुर,C M विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता और मतदाताओं का आभार जताया*

*रायपुर,C M विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता और मतदाताओं का आभार जताया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर : (सियासत दर्पण न्यूज़) सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता और मतदाताओं का आभार जताया है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 10 सीटों में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। एक सीट कोरबा में कांग्रेस आगे चल रही है। इनमें सबसे अधिक मार्जिन से रायपुर लोकसभा सीट पर बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं। वह 5 लाख वोटों से आगे हैं। वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से लगातार पीछे हैं। यहां भाजपा के प्रत्याशी व मौजूदा सांसद संतोष पांडेय 44,209 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को केवल एक सीट कोरबा में हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट पर कांग्रेस से मौजूद सांसद ज्योत्सना महंत दोबारा चुनावी मैदान में हैं। इस बार भी वह भाजपा की प्रत्याशी सरोज पांडेय से 21,711 वोटों से आगे चल रहीं हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू मतगणना में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। वह कुछ समय के लिए मतगणना स्थल से बाहर निकले थे। इस दौरान ही उनका भतीजा पल्लव साहू भी बाहर निकल हार को देखते हुए जोर-जोर से रोने लगा। इसके बाद राजेंद्र साहू ने अपने भतीजे को ढांढस बंधाया और कहा कि चुनाव में यह सब होता रहता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page