रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,बिरगांव निगम के महापौर,पार्षद व क्षेत्र वासीयों के सहयोग अधिकारी, कर्मचारियों की मेहनत रंग ला रही है

इकराम अहमद जलकार्य विभाग अध्यक्ष नगर पालिक निगम बिरगांव ने सियासत दर्पण न्यूज़ से चर्चा में बताया कि बिरगांव निगम क्षेत्र की वर्षों पुरानी पानी की समस्या लगभग दूर हो रही है वार्ड क्रं 01 से वार्ड क्रं 40 तक कुछ वार्डो को छोड़, लगभग सभी जगह पर्याप्त पानी पहुँचा ने का काम तेजी से किया जा रहा है बिरगांव निगम क्षेत्र के लोग फरवरी से जून तक पानी के लिये रात दिन अपने घरो के सामने बैंठकर टेंकरों का इंतेजार करते थे पिछले वर्ष निगम के द्वारा प्राईवेट टेंकरों से प्रतिदिन लगभग 750 टेंकर पानी वार्डो मे दिया गया था जिससे लगभग 2 करोड़ की राशि निगम की खर्च हुई वर्तमान मे ठेकेदार से मात्र 30 टेंकर पानी ही लिया जा रहा है। और लगभग 15 लाख ही खर्च होगी। इस लिहाज से देखा जाए तो यह बीरगांव निगम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ साथ हर टंकी क्षेत्र के नल कनेक्शन पर पानी की गुणवत्ता की भी लगातार जांच की जा रही है।







