Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर,योगासन स्पोर्ट्स और आई एन ओ ने विभिन्न जगहों पर योग दिवस मनाया,जावेद खान की रिपोर्ट*

*बिलासपुर,योगासन स्पोर्ट्स और आई एन ओ ने विभिन्न जगहों पर योग दिवस मनाया,जावेद खान की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से जावेद खान की रिपोर्ट

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, आई एन ओ और नेहरू युवा केंद्र द्वारा बिलासपुर में विभिन्न जगहों पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया। जिला समन्वयक डॉ शंकर यादव एवम् जय कौशिक ने जानकारी दी कि इस बार कंपनी गार्डन में श्रीमती रितु सिंह,गोयल द्वारा, भरारी पावर ग्रिड में सिकंदर रजक, डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में आलोक शर्मा, चौकसे कॉलेज में डॉ शेख शहीद, तिफरा हायर सेकंडरी स्कूल में डॉ मिलिंद भानदेव, कृष्ण कुमार कश्यप,कोन्हेर गार्डन में मोहित श्रीवास, अटल बिहारी वाजपई वि वि में डॉ गौरव साहू, डॉ मोनिका पाठक, रितु सिंह क्षत्रिय आरसमेटा, सतीष बरेठ विनोबा नगर,कंचन चौहान एस बी टी कॉलेज, शुभम केशरवानी हैप्पी स्ट्रीट रिवर व्यू, विद्या साहू वेलनेस सेंटर, मीनाक्षी श्रीवास्तव राजकृपा योग केंद्र नेहरू नगर ,राजेश्वर,भावना, मुनमुन शुद्ध योग केंद्र राजा रघुराज

स्टेडियम,लिली ठाकुर श्रीराम गार्डन 27 खोली, किरण यादव नेहरू नगर, दीप कुमार, ओम विश्वकर्मा, दिव्य प्रकाश द्वारा ग्राम कोरमी,मृदुला पाठक डीपी विप्र कॉलेज,रमा शर्मा शक्ति विहार चौबे कॉलोनी, मॉर्निंग हास्य योग केंद्र में श्रीमती अनिता दुआ, बर्जेस इंग्लिश मीडियम स्कूल में सोनिया साहू, एनटीपीसी डॉ शालिनी सरकार, कोटा में शरद मिश्रा द्वारा योग प्रोटोकाल के तहत योग कराया गया। सभी केंद्रों में लगभग 2100 से ज्यादा लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इस शानदार सफल आयोजन के लिए संरक्षक डॉ किरणपाल सिंह चांवला, अध्यक्ष डॉ आशीष जायसवाल,नेहरू युवा केंद्र जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र यादव,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शंकर यादव, सचिव डॉ लक्ष्मी अनंत, उपाध्यक्ष जय कौशिक, विजय तिवारी, एम एल सोनी आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। जल्दी ही योगाचार्यों का सम्मान समारोह आयोजि किया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page