Home / राजधानी / *रायपुर,लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 34 में वार्डवासियों की सहमति से जो जगह सुनिश्चित की गई है,वहां बोर खनन किया जाएगा,पार्षद*

*रायपुर,लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 34 में वार्डवासियों की सहमति से जो जगह सुनिश्चित की गई है,वहां बोर खनन किया जाएगा,पार्षद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 34 के अंतर्गत आदर्श चौक में बोर खनन हेतु प्रस्ताव पास होने के पश्चात, क्षेत्र वासियों के साथ बैठक लेकर किस जगह पर बोर करवाना है, इस पर चर्चा की गई | साथ ही सर्वसम्मति से जो जगह सुनिश्चित की गई है, वहां बोर खनन किया जाना है| इस संबंध में क्षेत्र की सम्मानित निवासी एवं माताएं बहने उपस्थित थे|
पार्षद कामरान अंसारी द्वारा क्षेत्र की अन्य

समस्याओं के बारे में भी क्षेत्र वासियों से जानकारी ली गई | इसमें लोगों ने हर संभव साथ देने हेतु अग्रसर रहने का वादा किया | राजा तालाब की स्थिति को देखते हुए राजा तालाब की सफाई एवं गहरीकरण करने के लिए निगम एवं शासन को पत्र के माध्यम से सूचना दिया जा चुका है, एवं और सूचना दिया जाएगा | समय अवधि पर निराकरण न होने की स्थिति पर, समस्त क्षेत्र वासियों द्वारा तालाब की गंभीर स्थिति से निगम को अवगत कराने हेतु सभी आलाधिकारी से मिलने के लिए समय की मांग की गई

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page