Home / Blog / *सलमान खान फायरिंग मामले में नया खुलासा*

*सलमान खान फायरिंग मामले में नया खुलासा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

इंदौर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पहले भी इस मामले को लेकर अपडेट आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, अब पुलिस को इस केस में एक बड़ा सबूत मिला है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। इस रिकॉर्डिंग की आवाज एजेंसी के पास रखी अनमोल बिश्नोई के ऑडियो सैंपल से मैच हो रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का हाथ था। बरामद की गई रिकॉर्डिंग से यह पता चला है कि पूरे मामले में अनमोल, शूटर्स की मदद कर रहा था। वह आरोपियों के छिपने और फायरिंग करने तक उनके संपर्क में था। आरोपियों की गिरफ्तारी के समय पुलिस ने मोबाइल बरामद किए थे। इस मोबाइल में ही अनमोल की कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। ऑडियो रिकॉर्डिंग को वेरिफिकेशन के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया था। जांच के बाद यह पता चला है कि ऑडियो अनमोल बिश्नोई का है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। बता दें कि 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में स्थित सलमान खान के घर के बाहर दो बाइक सवारों ने गोलीबारी की थी। इस घटना में पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो और लोगों को पंजाब से हिरासत में लिया गया था। कुछ समय पहले ही इस मामले को लेकर सलमान खान का बयान दर्ज किया गया था। उनका कहना था कि जब यह घटना हुई, तब वे घर पर ही थे। जो गोली उनके फ्लैट की बालकनी में लगी थी, उसकी आवाज से वे उठे और बालकनी में देखने गए, जहां उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page