Home / Crime / *दिल दहला देने वाली घटना एक मां ने 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट,आरोपी मां पुलिस की गिरफ्त में*

*दिल दहला देने वाली घटना एक मां ने 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट,आरोपी मां पुलिस की गिरफ्त में*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़,प्यार में पागल कलयुगी मां ने अपने बच्चों को उतारा मौत के घाट,इस तरह से बरामद हुए मासूमों के शव,आरोपी मां गिरफ्तार
तालेपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर कलयुगी मां ने अपने ही मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया.
अकसर आपने सुना होगा,कि प्यार में पड़ने वाले लोग कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हो जाते है और उस प्यार को पाने के लिए सारी हदें पार कर जाते है. इस तरीके का मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से भी सामने आया है. जहां पर देवर के प्यार में पागल कलयुगी मां ने अपने बच्चों को ही मौत के घाट उतार दिया.

बता दें कि औरैया के सदर कोतवाली के तालेपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर कलयुगी मां ने अपने ही मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया.इस घटना से अभी भी इलाके में दहशत का माहौल है.
दरअसल, मां ने अपने 3 मासूम बच्चों की हत्या की.पूरे मामले में जानकारी कुछ इस तरह से सामने आई कि अपराधी मां अपने साथ घर से 4 बच्चों को लेकर निकली थी.घटना के समय एक बच्चे को मां ने जिंदा नदी में फेंका और 2 बच्चों का गला घोंटकर नदी किनारे हत्या कर दी.वारदात को अंजाम देने के बाद 3 बच्चों की लाश मिली और एक बच्चा जिंदा बरामद हुआ.

इस हत्याकांड को लेकर जानकारी ये भी सामने आई है कि पति की मौत के बाद देवर के साथ महिला रह रही थी.देवर ने बच्चों को साथ रखने से मना किया तो मार डाला.

3 बच्चों की मौत से जिले में सनसनी तो फैली हुई है और दूसरी ओर आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page