*क्या वाकई पवित्र रिश्ते का अंत ऐसा हो सकता है।जब पत्नी ही पति की दुश्मन हो जाएं,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट,रिश्ते हुए तार-तार

सियासत दर्पण न्यूज़,हरियाणा के गांव बात्ता,, कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता बड़ा पवित्र होता है। इस रिश्ते में 7 वचनों को निभाने का वादा होता है, साथ जीने-मरने की कसमें होती हैं। हर-सुख-दुख में एक दूसरे का साथ देने का भी वादा होता है। इस परिणय सूत्र के बंधने के साथ दो दिल नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी मेल होता है। अगर इस रिश्ते को ताक पर रखकर पत्नी ही पति की दुश्मन हो जाएं तो क्या कहा जा सकता है। प्रदेश के अलग-अलग कोनों से ऐसे घटना सामने आए हैं, जिसके बाद विश्वास करना मुश्किल हो गया कि क्या वाकई इस पवित्र रिश्ते का अंत ऐसा हो सकता है। पढ़े पूरी रिपोर्ट

रोहताश का भाई उसके घर पर हालचाल जानने गया तो घर के दरवाजे बंद थे। जब आवाज लगाई तो रोहताश की पत्नी ने दरवाजा खोला और कहा कि रोहताश सीढ़ियों से गिर गया। उन्होंने देखा तो रोहताश के सिर पर चोटें लगी हुई थी। पुलिस ने रोहताश की पत्नी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

हरियाणा के गांव बात्ता में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। मृतक के भाई की शिकायत पर कलायत पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई नंत राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे चार भाई थे। 38 वर्षीय मृतक रोहताश सबसे छोटा था। नंत राम ने बताया कि रोहताश की शादी करीब 12 वर्ष पहले गांव चौचडा की किरण के साथ हुई थी।

उसके पास छह वर्ष का एक बेटा व आठ वर्ष की एक बेटी भी है। मृतक भाई अपने मकान में ही किराना की दुकान चलाता था। बुधवार शाम के समय वह अपने भाई रोहताश का हालचाल जानने के लिए उसके घर गया था। वहां पहुंच कर देखा की उसके भाई की दुकान व घर के दरवाजे बंद हैं उसने बार बार आवाज लगाई।

कई आवाज लगाने के बाद रोहताश की पत्नी ने घर का दरवाजा खोला। भाई का हालचाल पूछने पर उसने बताया कि रोहताश घर की सीढ़ियों से गिरने के कारण सिर पर चोट लगी है। उसने अंदर जा कर देखा तो उसका भाई मकान के सबसे पीछे वाले कमरे में चारपाई पर लेटा हुआ था। उसके सिर पर चोट लगी थी और खून निकल रहा था।

उसकी गर्दन पूरी तरह से नीली पड़ी थी। उसी समय रोहताश की घरवाली ने बताया की रोहताश की मौत हो चुकी है। वह तुरंत अपने घर वापस आया और परिवार के ही सतीश व साहिल को घटना की पूरी जानकारी दी उनको साथ लेकर रोहताश के घर वापस आए। इसके बाद सभी ने मिल कर रोहताश को चारपाई से नीचे उतारा और देखा की रोहताश की सांसें बंद थीं।

उन्होंने तुरंत 112 पर फोन कर मामले की जानकारी दी। कहा कि किरण के मुंह से उसने सुना था कि रोहताश को निपटा कर ही घर जाऊंगी। इसी वजह से उसे पूरा यकिन है कि रोहताश की हत्या उसकी पत्नी किरण ने ही की है। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर ही फारेंसिंक टीम को भी बुलवाया गया। साक्ष्यों के आधार पर किरण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया। सायंकाल में मृतक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।

  • Related Posts

    *सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी सौगात *

    भोपाल :(सियासत दर्पण न्यूज़)  मध्य प्रदेश में नौ साल से बंद शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति की राह खुल गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके नए नियम तैयार…

    *आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने खंगाले 500 से अधिक CCTV फुटेज,800 से ज्यादा लोगो से पूछताछ*

    बरेली, सियासत दर्पण न्यूज,,बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर 14 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में जीआरपी ने एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद आरोपी चंद्रकेश कश्यप को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 6 views
    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 5 views
    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 10 views
    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    You cannot copy content of this page