*अच्छी सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली ही सुशासन का आधार: मुर्मू*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि एक अच्छी सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली ही सुशासन का आधार है। वह यहां अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण के लिए भेजे गए लेखा सेवाओं के प्रोबेशनरी अधिकारियों के एक बैच को संबोधित कर रही थीं। ये प्रशिक्षु अधिकारी भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय रक्षा लेखा सेवा और भारतीय पीएंडटी (वित्त और लेखा) सेवा से हैं, जो राष्ट्रपति से मिलने गए थे। राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती मुर्मू ने इन अधिकारियों से कहा कि एक अच्छी सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली ही सुशासन का आधार है। राष्ट्रपति ने कहा कि ये अधिकारी जिस संगठित वित्तीय सेवाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन पर एक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के निर्माण और उसे बनाए रखने का दायित्व है, जो सरकार के कुशल कार्यप्रणाली को संचालित करने में सहायता करती हैं। उन्होंने इन अधिकारियों से अपनी क्षमताओं को प्राप्त कर और उनका उपयोग करके इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का अनुरोध किया। राष्ट्रपति ने कहा कि वे ऐसे समय इन सेवाओं में शामिल हुए हैं, जब देश डिजिटल रूपांतरण के दौर से गुजर रहा है। जनता के बीच पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के साथ-साथ सेवा वितरण में अधिक दक्षता की अपेक्षा बढ़ रही है। इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकारी विभागों द्वारा प्रौद्योगिकी का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना और शासन प्रणाली को नागरिक-केंद्रित, कुशल एवं पारदर्शी बनाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उनका काम न केवल वित्तीय संसाधनों की उपयोगिता को अधिकतम करने तक सीमित है, बल्कि नीतिगत परिवर्तनों के प्रभाव का विश्लेषण करना और वित्तीय प्रबंधन प्रणालियों सहित शासन की विभिन्न प्रणालियों में संवर्द्धन के लिए सुधारों का प्रस्ताव रखना भी शामिल है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से इन कार्यों को करने के लिए लगातार बदलती और उन्नत होती प्रौद्योगिकी की दुनिया के साथ तालमेल बनाए रखने की सलाह दी। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि उनका प्रयास नवीनतम तकनीक का उपयोग करने और हमारी लेखांकन एवं लेखा परीक्षा प्रणालियों को सुगम बनाने के लिए तंत्र को विकसित करने का होना चाहिए।

  • Related Posts

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    *युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर सियासत दर्पण न्यूज़,,गुजरात के बनासकांठा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *वर्ल्क कप में ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 0 views
    *वर्ल्क कप में ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला गिरफ्तार*

    *छत्तीसगढ़ दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 0 views
    *छत्तीसगढ़ दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में*

    *24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 1 views
    *24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट*

    *🇮🇳 भारत की शानदार जीत, छत्तीसगढ़ में जश्न और आतिशबाजी की धूम*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 1 views
    *🇮🇳 भारत की शानदार जीत, छत्तीसगढ़ में जश्न और आतिशबाजी की धूम*

    *रायपुर के पंडरी इलाके में पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 2 views
    *रायपुर के पंडरी इलाके में पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 3 views
    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

    You cannot copy content of this page