Home / जशपुर छत्तीसगढ़ / *जशपुर,विजय आदित्य सिंह जूदेव ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन, जल्द होंगी समस्या दूर,फैजान अशरफ की रिपोर्ट*

*जशपुर,विजय आदित्य सिंह जूदेव ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन, जल्द होंगी समस्या दूर,फैजान अशरफ की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सीएम साय के विधानसभा क्षेत्र के अबीरा के ग्रामीणों के बीच पहुंचे विजय आदित्य सिंह जूदेव, कहा जनता की समस्याएं जल्द होंगी दूर

जशपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ :-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विधानसभा क्षेत्र का लगातार जायजा ले रहे कुमार विजय आदित्य सिँह जूदेव फरसाबाहर क्षेत्र के अबीरा गाँव पहुंचे जहाँ उन्होंने ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुना और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की जिन समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया है उसको जल्द ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को अवगत कराकर निराकरण किया जायेगा.

कुमार विजय आदित्य सिँह जूदेव ने बताया कि ग्रामीण जनता ने अपनी समस्याओं के संबंध में मुझे बताया है, कि अबीरा गाँव के लोगों की मांग है कि उनके गाँव की जर्जर सड़क को जल्द बनाए जाने की मांग की है. गाँव के लोगों को पीडीएस के चावल लेने के लिए कई किलोमीटर की सफर तय करना पड़ता जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

उन्होंने बताया कि गाँव के लोंगो ने वहाँ मंदिर निर्माण के साथ, गाँव के लोगों की छोटी छोटी समस्याओं को दूर करने की मांग की, जिसका समाधान जल्द ही दूर किया जायेगा.
इन समस्याओं से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत करा कर जल्द किया जायेगा.

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page