Home / राजधानी / *रायपुर,आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हुये,विकास उपाध्याय*

*रायपुर,आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हुये,विकास उपाध्याय*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, (छत्तीसगढ़)। आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आरंग कांग्रेस भवन में आहूत की गई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव, लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय शामिल हुये। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई, साथ ही राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की विफलताओं को जनता के बीच जाकर उनको कैसे अवगत् कराना है इस पर बात हुई। आने वाले दिनों में सरकार की विफलताओं के लिए आन्दोलन किये जाएंगे उसकी भी रूपरेखा बनाई गई तथा विकास उपाध्याय ने बैठक में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुये कहा कि ज्यादा से ज्यादा अपना समय जनता के बीच देवें तथा जनता के सुख-दुःख सहित उनके निजी कार्यों को भी करने में उनकी मदद करें। आने वाले दिनों में होने वाले निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर भी बात रखी गई। आज के बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष श्री कोमल साहू, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चंद्राकर जी, महिला अध्यक्ष भारती देवांगन, पार्षद दीपक चंद्राकर, जित्तू गुप्ता, गौरी देवांगन, राजेश्वरी साहू, सजल चंद्राकर सौरभ चंद्राकर, बसंती साहू, भगवती धुरंधर, धन्ना साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page