Home / chhattisgarh / *रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत से ग्रामीणों ने किए चक्काजाम*

*रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत से ग्रामीणों ने किए चक्काजाम*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायगढ़। (सियासत दर्पण न्यूज़) हादसे की डगर माने जाना वाला रायगढ़ घरघोड़ा अंबिकापुर मुख्य मार्ग में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हो गया है। जिसमें शादी से लौट रहे बाइक सवार मां बेटे को अज्ञात ट्रेलर वाहन ने ठोकर मार दिया। इस घटना से बाइक चला रहा युवक दूर छिटक गया जबकि पीछे बैठी उसकी मां के ऊपर से भारी वाहन का पहिया गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग में घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमजयगढ़ रोड में टेरम के पास सुबह 11 बजे के आसपास प्लेटीना बाइक में सवार महिला तथा उसके बेटे को अज्ञात ट्रेलर ने रौंद दिया। इस दुघर्टना से बाइक के पीछे बैठी महिला कुंती पटेल पति महेश पटेल उम्र 35 साल ग्राम ढोरम रहवासी की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई।हादसा इतना भयानक था कि महिला का शरीर क्षत विक्षिप्त हो गया।

मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि बाइक चला रहा युवक बुरी तरह से चोटिल हो गया। रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग में बारंबार दुर्घटना से सहमे तथा आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क बाधित कर चक्काजाम कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि मृतिका अपने बेटे के साथ धरमजयगढ़ पारिवारिक रिश्ते में शादी में गए थे। शादी समारोह में शामिल होकर लौटने के दौरान यह घटना हुई हैं। इधर सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद है आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइए दे रही है परंतु ग्रामीण जन अपनी मांगों को लेकर अडिग है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page