Home / छत्तीसगढ़ / *बालाजी ट्रेडर्स के संचालक लाखों की लिफ्ट लगाकर बुरी तरह फंसे*

*बालाजी ट्रेडर्स के संचालक लाखों की लिफ्ट लगाकर बुरी तरह फंसे*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायगढ़ : (सियासत दर्पण न्यूज़) ओटिस इलेवेटर कंपनी लिमिटेड मुंबई से 13 लाख 20 हजार रुपये का लिफ्ट मशीन लेकर रायगढ़ के बालाजी ट्रेडर्स के संचालक किशोर बंसल फंस गये। एक तो उन्होंने लिफ्ट की पूरी राशि का भुगतान किया उपर से सालाना मेंटेनेंस के नाम पर 35 हजार 4 सौ रुपये भी दे दिये। दूसरी ओर इंस्टालेशन के कुछ महीने में ही लिफ्ट मशीन खराब हो गई। सुधार के लिए उन्होंने कंपनी के रिजनल ब्रांच रायपुर में संपर्क किया तब कंपनी के अधिकारी ने लिफ्ट सुधार के लिए उन्हें 62 हजार रुपये का कोटेशन थमा दिया। किशोर बंसल ने इसकी कंपनी के मुंबई स्थित मेन ब्रांच में शिकायत की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में परेशान होकर बालाजी ट्रेडर्स शोरूम के संचालक ने ओटिस इलेवेटर कंपनी लिमिटेड मुंबई और रायपुर स्थित उनके रिजनल ब्रांच के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया है। उन्होंन न्याय की गुहार लगाई है।

रायगढ़ स्थित बालाजी ट्रेडर्स शो रूम के संचालक ने 25 नवंबर 2023 को ओटिस इलेवेटर कंपनी लिमिटेड मुंबई से एक लिफ्ट लगवाया था जिसका फिटिंग भी कंपनी द्वारा ही किया गया था और शो रूम संचालक द्वारा लिफ्ट खरीदने से लेकर फिटिंग तक का कुल भुगतान तेरह लाख बीस हजार रूपये कंपनी को किया गया था। लिफ्ट के इंस्टॉलेशन के बाद से लिफ्ट में आये दिन कुछ न कुछ दिक्कतें उत्पन्न होती रहती थी जिसकी जानकारी शो रूम के संचालक द्वारा कंपनी को फोन के माध्यम से प्रेषित की गई थी मगर कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार का कोई सहयोग नहीं किया गया। बालाजी ट्रेडर्स शोरूम के संचालक द्वारा लिफ्ट के संरक्षण अर्थात मेंटनेंस के लिए पैतीस हजार चार सौ रूपये का सालाना शुल्क का भी भुगतान किया गया था मगर उसके बाद भी लिफ्ट खराब होकर बंद होने की अवस्था में आ गयी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page