Home / छत्तीसगढ़ / *पानी में फंसे विधायक विक्रम मंडावी, खुद ट्रैक्‍टर चलाकर की सड़क पार*

*पानी में फंसे विधायक विक्रम मंडावी, खुद ट्रैक्‍टर चलाकर की सड़क पार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बीजापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्‍तीगसढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। बीजापुर जिले में आधी रात हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगदलपुर से भोपालपटनम नेशनल हाईवे 63 के जांगला के पास पानी भरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। इधर, नेशनल हाईवे-63 पर जांगला में सड़क पर पानी भरने से विधायक विक्रम मंडावी भी फंस गये। कमर से ऊपर तक बहते हुए पानी में विधायक विक्रम मंडावी ने खुद ट्रैक्टर चलाकर सड़क पार किया। विधायक विक्रम मंडावी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम के भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होना है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page