Home / छत्तीसगढ़ / *युवक की केबल से गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने एक संदेही को पकड़ा*

*युवक की केबल से गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने एक संदेही को पकड़ा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में एक युवक की केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान नानू निषाद के रूप में की गई है। मृतक पुराना अपराधी रहा है। बताया जा रहा है कि उसका उसके भाई और भाभी से विवाद चल रहा था। मोहन नगर पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। उक्त घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार को शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम किया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page