Home / Blog / *बस्ती में पांच लाख कावड़िया भदेश्वरनाथ मन्दिर में करेंगे जलाभिषेक*

*बस्ती में पांच लाख कावड़िया भदेश्वरनाथ मन्दिर में करेंगे जलाभिषेक*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बस्ती ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बाबा भदेश्वरनाथ मन्दिर में इस बार लगभग पांच लाख कावड़ियाें के जलाभिषेक करने की संभावना है। मंगलवार को यहां यह जानकारी देते हुए अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालु 29 जुलाई से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेंगे तथा 30 व 31 जुलाई को अयोध्या से जल लेकर बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राज्यमार्ग के रास्ते भदेश्वरनाथ मन्दिर परिसर में पहुंचेंगे। कावड़ियों द्वारा भदेश्वरनाथ मन्दिर में एक अगस्त को 12.00 बजे (तेरस) में जलाभिषेक किया जायेगा। उनकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रबन्ध किया जा रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page