*27 जुलाई को भारत बनाम श्रीलंका का पहला टी20 मैच*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नई दिल्ली।(सियासत दर्पण न्यूज़) नए हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। 27 जुलाई से 7 अगस्त तक दोनों टीमों के बीच तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके साथ ही नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मिशन शुरू होगा। टी20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। तीन सीनियर खिलाड़ियों के जाने के बाद भारत का यह बड़ा टूर है। इससे पहले टीम शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे गई थी। जहां टी20 सीरीज में 4-1 से कब्जा जमाया है, लेकिन गौतम गंभीर की कोचिंग में पहला दौरा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page