Home / छत्तीसगढ़ / *छत्तीसगढ़ में राशनकार्डों के रिन्यू की तारीख बढ़ा दी गई है*

*छत्तीसगढ़ में राशनकार्डों के रिन्यू की तारीख बढ़ा दी गई है*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 15 अगस्त 2024 तक बढ़ाया गया है। राशन कार्डधारक अपने मोबाइल से विभाग के ऐप के जरिए रिन्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिनके पास मोबाइल नहीं है वो उचित मूल्य दुकान पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव ने आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे, ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन कर सकें। सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।

राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मोबाइल ऐप तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट से इस ऐप को डाउनलोड कर सत्यापन कर सकते हैं।

राशन कार्डधारक अपने मोबाइल में इस ऐप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही जिनके पास एंड्रायड मोबाइल नहीं है या नेट कनेक्टिविटी नहीं है, उनके लिए उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से राशन कार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा दी जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page