Home / छत्तीसगढ़ / *पत्नी को चलती कार से घसीटा, बाल-बाल बची…*

*पत्नी को चलती कार से घसीटा, बाल-बाल बची…*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से घसीटा। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच पुराना विवाद है। पत्नी के परिवार वालों ने पूर्व में पति पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद से उनके बीच विवाद चल रहा है। पीड़िता अपनी दादी को अस्पताल से लेकर घर लौट रही थी। तभी आरोपित ने उससे विवाद किया। पीड़िता की मां ने अपने दामाद पर कार से कुचलने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। इस घटना में महिला का पैर कार से कुचल गया। पीड़िता के परिवार वालों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत की है।

जानिए क्‍या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह से जून 2023 में हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद से प्रियंका और रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो चुका था। इस विवाद के चलते प्रियंका अपने मायके में रह रही थी। प्रियंका अपनी दादी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर वापस सेक्टर 5 स्थित निवास पर ला रही थी। इसी दौरान आरोपित रजत सेक्टर 5 चौक के पास पहुंचा और अपनी पत्नी को जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश करने लगा। प्रियंका की दादी को उसने कार में पहले ही बैठा लिया था। उसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रियंका गाड़ी में बैठने से मना करने लगी, लेकिन पति रजत प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी प्रियंका को पकड़ लिया और कार चलाने लगा। इससे प्रियंका सड़क पर घिसट गई।
पीड़िता के परिजनों ने दामाद के खिलाफ की शिकायत
इस दौरान प्रियंका का पैर कार से कुचल गया। वहीं प्रियंका की दादी को कार में बिठाकर घर ले गया। आरोप है कि उसने पीड़िता 72 वर्षीय दादी उर्मिला देवी के साथ भी मारपीट की। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। यहां उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व प्रियंका के पिता, भाई व चाचा ने रजत प्रताप सिंह पर तलवार से जानलेवा हमला किया था। इसकी भट्ठी थाना में शिकायत भी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रियंका के पिता वह अन्य रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page