*कवर्धा के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़,सियासत दर्पण न्यूज़ से दीपक माँगरे की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बोड़ला,,सियासत दर्पण न्यूज़, कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश बॉर्डर के ग्राम पंचायत बहना खोदरा पंचायत के मारा डबरा जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ होने की जानकारी मिली है मारा डबरा के जंगल में कवर्धा पुलिस के जवान व नक्सलियों के बीच दोनों छोर से 20 मिनट तक गोलीबारी हुई ।कवर्धा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के सीमा चिल्पी थाना एरिया के ग्राम मारा डबरा में नक्सलियों के होने की व बैठक करने की सूचना गुप्त सूत्रों से प्राप्त हुई जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तत्काल जंगलों की ओर दलबल के साथ सर्चिंग वह ऑपरेशन के रवाना हुए इस दौरान बोड़ला एरिया कमेटी के नक्सलियों ने हथियार लूटने के उद्देश्य से एंबुश लगाकर पुलिस पर फायरिंग किया जिस पर कबीरधाम पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए लगभग 20 मिनट तक लगातार फायरिंग के बाद पुलिस के हमले से बौखलाये नक्सली जंगलों की ओर भाग निकले गौरतला में की छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के शिल्पी थाना के ग्राम मारा डबरा जो की बालाघाट जिले की सीमा से लगा हुआ है इस एरिया में ग्राम शीतल पानी के आसपास पुलिस और नक्सली में पहले भी मुठभेड़ हो चुकी है और लगातार नक्सलियों के होने की सूचना पुलिस को मिलती रही है और नक्सलियों की टीम भी यहां पर सक्रिय ही दिखती है

दैनिक उपयोग के सामान हुए बरामद
ग्राम मारा डबरा के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद पुलिस के द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया जहां पर उन्हें दैनिक उपयोग के बहुत सारे सामान प्राप्त हुए जिसमें प्रमुख रूप से खाद्य सामग्री के अलावा पेंसिल बैट्री चाकू गुलेल स्केच पेन टॉर्च नक्सली साहित्य के साथ कपड़े भी बरामद किए गए घटनास्थल स्थल में नक्सलियों द्वारा हमले किए गए एक-47 राइफल के खोखे प्राप्त हुए

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page