*रायपुर,विकास उपाध्याय चार दिवसीय असम दौरे पर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

असम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संगठनों की लेंगे महत्वपूर्ण बैठकें – विकास उपाध्याय

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, (छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, पूर्व विधायक व असम प्रभारी विकास उपाध्याय आज से चार दिन के लिए असम दौरे पर हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि वे असम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, जिसमें विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्तागण सम्मिलित रहेंगे। उपाध्याय ने इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य बताते हुए कहा कि असम की बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा होगी, साथ ही राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की विफलताओं को जनता के बीच जाकर उनको कैसे अवगत् कराना है इस पर बात होगी। आने वाले दिनों में सरकार की विफलताओं के लिए आन्दोलन किये जाएंगे उसकी भी रूपरेखा बनाई जाएगी

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page