*राजभवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम को ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की रक्षा के लिए शहादत करने वाले सैनिकों के परिजनों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। राजभवन में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता समारोह के सुचारू आयोजन के लिए आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजभवन परिसर एवं आस-पास की साफ-सफाई, दीवालों में रंग रोगन, वर्षा को देखते हुए मैदान का समतलीकरण कार्य कराने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार परिसर स्थित उद्यान की साफ-सफाई, राजभवन में रोशनी की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण व्यवस्था, सुचारू बिजली व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, अतिथियों के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश सचिव ने संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में राज्यपाल के उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, राजभवन के अधिकारी रायपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, नगर-निगम, लोक निर्माण विभाग, सी.एस.ई.बी. एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मिसल रिकॉर्ड में हेराफेरी कर वारिसों ने किया करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिंगियाडीह क्षेत्र में पूर्वजों की 1.80 एकड़ बेशकीमती भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के लिए पिता-पुत्रों ने साजिश रची और एक ही जमीन का…

    *किसान बेटे का CRPF में हुआ चयन, कुलदीप यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत*

    लोरमी,मुंगेली,सियासत दर्पण न्यूज़। गैलूगांव के एक किसान के बेटे का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 0 views
    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 0 views
    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    * AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 0 views
    * AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान*

    *होली से पहले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 0 views
    *होली से पहले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान*

    *छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में लूट करने वाला बिहार का गिरोह गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में लूट करने वाला बिहार का गिरोह गिरफ्तार*

    *24 मई को रामलीला मैदान में आदिवासियों की हुंकार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *24 मई को रामलीला मैदान में आदिवासियों की हुंकार*

    You cannot copy content of this page