*राजभवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम को ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की रक्षा के लिए शहादत करने वाले सैनिकों के परिजनों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित गणमान्य नागरिकांे एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। राजभवन में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता समारोह के सुचारू आयोजन के लिए आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजभवन परिसर एवं आस-पास की साफ-सफाई, दीवालों में रंग रोगन, वर्षा को देखते हुए मैदान का समतलीकरण कार्य कराने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार परिसर स्थित उद्यान की साफ-सफाई, राजभवन में रोशनी की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण व्यवस्था, सुचारू बिजली व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, अतिथियों के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश सचिव ने संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में राज्यपाल के उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, राजभवन के अधिकारी रायपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, नगर-निगम, लोक निर्माण विभाग, सी.एस.ई.बी. एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    *हर घर जल योजना: ग्राम छिबर्रा के 278 घरों में पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  महासमुंद जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छिबर्रा में हर घर जल के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण जनों के जीवन में खुशहाली आई है। 30…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव*

    • By SIYASAT
    • April 16, 2026
    • 0 views
    *क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव*

    *कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार*

    • By SIYASAT
    • April 16, 2026
    • 0 views
    *कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार*

    *कोरबा जिले के तीन उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण में अनियमितताएं पाए जाने पर एफआईआर दर्ज*

    • By SIYASAT
    • April 16, 2026
    • 0 views
    *कोरबा जिले के तीन उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण में अनियमितताएं पाए जाने पर एफआईआर दर्ज*

    *रायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 15, 2026
    • 2 views
    *रायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार*

    *छत्तीसगढ़ में कल से हीट वेव अलर्ट जारी*

    • By SIYASAT
    • April 15, 2026
    • 3 views
    *छत्तीसगढ़ में कल से हीट वेव अलर्ट जारी*

    *रेलवे पटरी पर क्रिकेट सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 15, 2026
    • 4 views
    *रेलवे पटरी पर क्रिकेट सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार*

    You cannot copy content of this page