*रायपुर,महासचिव जितेन्द्र भंवर सिंह जी के साथ असम संगठनों की बैठकों की रिपोर्ट सौंपेंगे – विकास उपाध्याय*

असम प्रदेश में आयोजित कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,(छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक व असम प्रभारी विकास उपाध्याय आज असम प्रदेश में आयोजित कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में विगत् कुछ दिवस से चल रहे संगठनों की बैठकों की जानकारी प्रस्तुत किये साथ ही यह बैठक कांग्रेस के इंचार्ज महासचिव श्री जितेन्द्र भंवर सिंह जी, असम प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा एवं अन्य कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में सफल आयोजित हुआ। विकास उपाध्याय कुछ दिवस पूर्व से असम प्रवास पर हैं, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अलग-अलग जिलों में संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्तागणों की उपस्थिति में हुआ, निश्चित ही असम में संगठन के विस्तार में

उन्नति होगी, साथ ही राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की विफलताओं को भी कांग्रेस के साथियों द्वारा जनता के बीच जाकर अवगत् कराया जाएगा, जिसका सफल परिणाम आगामी चुनाव में हमें जरूर मिलेगा। आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस के इंचार्ज महासचिव श्री जितेन्द्र भंवर सिंह जी, असम प्रभारी विकास उपाध्याय, असम प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा, सीएलपी देबब्रत शेकिया, सांसद प्रद्युत बोरदोले, सांसद रॉकी बुल हसन, वर्किंग प्रेसिडेंट जाकिर शिकदार सहित असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त साथीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ के 391 हजयात्री मुंबई से हज के लिए हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। हज 2026 के लिए मुंबई के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अब तक छत्तीसगढ़ राज्य के 391 हज यात्री हज-ए- बैतुल्लाह के लिए रवाना…

    * भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच*

    ’क्रशर प्लांट किया गया सील’ ’सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर संबंधित संचालक के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई’ रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के तहसील राजपुर अंतर्गत ग्राम भिलाईखुर्द में स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ के 391 हजयात्री मुंबई से हज के लिए हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ के 391 हजयात्री मुंबई से हज के लिए हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    * भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच*

    * भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच*

    *रायपुर में लूट-झपटमारी पर पुलिस का शिकंजा, बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई*

    *रायपुर में लूट-झपटमारी पर पुलिस का शिकंजा, बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई*

    *रायपुर में 24 घंटे के भीतर 3 चाकूबाजी की घटनाएं, शहर में दहशत*

    *रायपुर में 24 घंटे के भीतर 3 चाकूबाजी की घटनाएं, शहर में दहशत*

    *बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी के साथ हादसा, लिफ्ट में फंसने से हड़कंप*

    *बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी के साथ हादसा, लिफ्ट में फंसने से हड़कंप*

    *किसानों की परेशानी सुन भड़के मंत्री, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार*

    *किसानों की परेशानी सुन भड़के मंत्री, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार*

    You cannot copy content of this page