*नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ*

कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

रैली निकालकर दिया गया विकसित भारत मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र“ का संदेश

महासमुंद ।(सियासत दर्पण न्यूज़) अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अभियान की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर पूर्वान्ह 9:00 बजे विकसित भारत का मंत्र भारत को नशे से स्वतंत्र की थीम पर समस्त विधार्थियों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारी/अधिकारियों एवं जन सामान्य को नशामुक्त की प्रतिज्ञा/शपथ करने का कार्यक्रम केन्द्रीय मंत्री श्री विरेन्द्र सिंह एवं राज्यमंत्री रामदास अठावले भारत सरकार सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा सम्पन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम में भारत देश के समस्त जिले वर्चुअल रूप से जुड़े जिसमें देशभर में 10 हजार स्थानों से कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़कर नशा मुक्ति की शपथ ली। आज यहां जिला महासमुन्द के कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ नशामुक्ति अभियान में वर्चुअल रूप से जुड़कर भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग भी मौजूद थी। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज खांडे, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह एवं अन्य जिला अधिकारी-कर्मचारी वर्चुवल कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम के पश्चात शपथ ग्रहण लिया गया। जिसमें समाज को नशे से बचाना, खुद भी नशा नहीं करना और नशे को जड़ से दूर हटाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का शपथ लिया गया।

शपथ ग्रहण के पश्चात रैली के रूप में वन विभाग के वनरक्षक, खेल विभाग से युवा खिलाड़ी, नगर पालिका स्वच्छता दीदी, शिक्षा विभाग एवं स्कूली छात्र छात्राओ सहित समाज कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी सहित कुल 2000 लोगों को शपथ ग्रहण कराया जाकर रैली निकाला गया। रैली के पूर्व रैली मानव श्रृंखला को कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के समस्त जनपदों एवं उनके अधीनस्थ समस्त पंचायतों, स्कूलों, कालेजों व नगरीय निकायों तथा समस्त शासकीय कार्यालय में नशामुक्त भारत की शपथ लिया गया।

  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    You cannot copy content of this page