*गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही महिला गिरफ्तार*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रतनपुर पुलिस ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से दो किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा में रहने वाली महिला गांजा बेचने के लिए रतनपुर क्षेत्र में ग्राहक तलाश रही है। इस पर पुलिस की टीम ने अकलतरी रोड में गौठान के पास घेराबंदी की। पुलिस ने स्कूटी सवार मानकी केंवट उर्फ विनीता जोशी(25) निवासी जयरामनगर को पकड़ लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रही थी। स्कूटी की तलाश में दो किलो गांजा मिला। पुलिस इसे जब्त कर महिला को थाने ले आई। यहां पर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। महिला को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है।

  • Related Posts

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    जांजगीर-चांपा ।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देर रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर…

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) अंबिकापुर से लगे भगवानपुर खुर्द लोहारपारा बस्ती में मिथलेश कुजुर (45) ने दोस्त बृजलाल अगरिया (34) की डंडे से वार कर हत्या कर दी। वारदात के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 10 views
    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    *”छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग का नाम लेकर फर्जीवाड़ा, अस्पतालों से मांग रहे पैसे”*

    *”छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग का नाम लेकर फर्जीवाड़ा, अस्पतालों से मांग रहे पैसे”*

    You cannot copy content of this page