*शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो चाकू से हमला*

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  तोरवा क्षेत्र के बुधवारी बाजार में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर रिक्शा चालक ने ठेला संचालक पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान ठेला संचालक ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। तोरवा के संतननगर में रहने वाले रवि लाल साकेत गुपचुप चाट का ठेला लगाते हैं। मंगलवार की शाम वे मोहल्ले के किराना दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला रंगीला तेलगु उर्फ गोपाल वहां आया। उसने ठेला संचालक से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए अपने रिक्शा से चाकू निकाल लिया। उसने ठेला संचालक के सीने और हाथ में चाकू से वार किया। चाकू के हमले से लहूलुहान ठेला संचालक ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

  • Related Posts

    *”सुकमा में माओवाद का अंत: अंतिम दो महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण”*

    सुकमा।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पिछले चार दशक से जिले के विभिन्न इलाकों में माओवाद का कब्जा रहा है। लेकिन जवानों के दृढ़ संकल्प और सफल आपरेशन के चलते आज जिले से…

    *”मतांतरण विवाद पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: घर में प्रार्थना या मीटिंग करने वालों को न परेशान करें”*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने प्रदेश में मतांतरण को लेकर विवाद के बीच अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी की सिंगल बेंच ने अपने आदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    * हर नागरिक तक त्वरित स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    * हर नागरिक तक त्वरित स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 3.80 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 3.80 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ*

    *”रायपुर में डबल मर्डर: पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या”*

    *”रायपुर में डबल मर्डर: पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या”*

    *”छत्तीसगढ़ में 4 अप्रैल से गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी”*

    *”छत्तीसगढ़ में 4 अप्रैल से गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी”*

    *”सुकमा में माओवाद का अंत: अंतिम दो महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण”*

    *”सुकमा में माओवाद का अंत: अंतिम दो महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण”*

    *”छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए 20,000 रुपये की योजना, ऐसे करें आवेदन”*

    *”छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए 20,000 रुपये की योजना, ऐसे करें आवेदन”*

    You cannot copy content of this page