Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का किया निरीक्षण,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का किया निरीक्षण,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी मांग, समस्या को सुना और निराकरण किया तथा मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़, उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम प्रवास के दौरान सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण की तकनीक और स्थानीय लोगों को मिलने वाले लाभों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से संयंत्र की क्षमता और उसकी प्रभावशीलता के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस जल शुद्धिकरण संयंत्र से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल लगातार मिलता रहे, जो उनके स्वास्थ्य और जीवनस्तर में सुधार लाएगा। उन्होंने यह भी जोर दिया कि सरकार इस तरह की परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रही है ताकि हर नागरिक को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयंत्र का संचालन सुचारू रूप से हो और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

उप मुख्यमंत्री जोगी गुफा में मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की

 


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज जिला के ग्राम बड़ौदा खुर्द में स्थित जोगी गुफा पहुंचे, जहां उन्होंने मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद ली। उप मुख्यमंत्री ने मंदिर में मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की और उनकी समस्याओं और मांगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार उनकी भलाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पोड़ी में भी लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना।

उप मुख्यमंत्री बोड़ला में रामनाथ संकीर्तन एवं शिवाभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज जिला के नगर पंचायत बोड़ला में हिंदू संगम समिति द्वारा आयोजित हिंदू संगम स्थल पर आयोजित रामनाथ संकीर्तन एवं शिवाभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस धार्मिक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान शिव का अभिषेक किया और रामनाथ संकीर्तन का आनंद लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भगवान शिव और श्री राम के प्रति आस्था हमारे जीवन में सच्चाई, नैतिकता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी को धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पित रहने का आग्रह किया और यह विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते रहेंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page