*छत्तीसगढ़ में अब तक 908.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 908.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 30 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1881.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 506.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 916.4 मिमी, बलरामपुर में 1326.5 मिमी, जशपुर में 794.0 मिमी, कोरिया में 930.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 929.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 745.1 मिमी, बलौदाबाजार में 945.7 मिमी, गरियाबंद में 875.5 मिमी, महासमुंद में 723.1 मिमी, धमतरी में 785.6 मिमी, बिलासपुर में 844.8 मिमी, मुंगेली में 940.9 मिमी, रायगढ़ में 892.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 535.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 997.0 मिमी, सक्ती 856.8 मिमी, कोरबा में 1223.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 932.2 मिमी, दुर्ग में 544.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 711.0 मिमी, राजनांदगांव में 872.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 981.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 645.2 मिमी, बालोद में 910.7 मिमी, बेमेतरा में 499.3 मिमी, बस्तर में 949.9 मिमी, कोण्डागांव में 860.9 मिमी, कांकेर में 1067.6 मिमी, नारायणपुर में 1002.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1137.9 मिमी और सुकमा जिले में 1225.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव, लेकिन पीड़ित बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म आरोपी को सजा – CG हाईकोर्ट का फैसला*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 1 views
    *मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव, लेकिन पीड़ित बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म आरोपी को सजा – CG हाईकोर्ट का फैसला*

    *मैदान पर आंसुओं में डूबे Vaibhav Suryavanshi, KKR खिलाड़ी ने किया सांत्वना*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 1 views
    *मैदान पर आंसुओं में डूबे Vaibhav Suryavanshi, KKR खिलाड़ी ने किया सांत्वना*

    *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन*

    • By SIYASAT
    • April 20, 2026
    • 2 views
    *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन*

    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    You cannot copy content of this page